Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में आगरा, सूरज ने बरसाई आग-लू ने किया बेहाल, पारा 47.7 पहुंचा

    Updated: Mon, 20 May 2024 07:46 AM (IST)

    Weather Update Agra News न्यूनतम व अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन और रात का चैन छिना। धूप से बचाव को लोगों ने दोपहर में घर से बाहर निकलने में परहेज करना श ...और पढ़ें

    आगरा में लू ने किया परेशान, सूरज ने बरसाई आग।
    आगरा में लू ने किया परेशान, सूरज ने बरसाई आग।

    HighLights

    1. सूरज से बरसे अंगारे और चली लू
    2. प्रदेश में सबसे गरम रहा शहर

    जागरण संवाददाता, आगरा। सूरज के प्रचंड तेवरों ने शहरवासियों का दिन का चैन और रात की नींद उड़ा दी है। लू के प्रकोप के साथ रविवार को 'रवि' ने आग बरसाई तो सीजन का सबसे गरम दिन रिकार्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान बढ़कर 47.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    प्रदेश में आगरा सबसे गरम रहा। मौसम विभाग के वर्ष 1974 से 2024 तक मई के आंकड़ों के अनुसार रविवार को पिछले 50 वर्षो में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे गरम दिन रहा।

    सूरज ने रविवार को सुबह से ही तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। सुबह सात बजे से ही तेज धूप की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा था। जैसे-जैस दिन चढ़ा सूरज के तेवर और तीखे होते चले गए। सुबह 11 बजे से ऐसा लगने लगा, जैसे आसमान से अंगारे बरस रहे हों।

    दोपहर में चरम पर तापमान

    सुबह 11 से शाम पांच बजे तक सबसे अधिक गर्मी रही। इस अवधि में अधिकतम तापमान अपने चरम पर रहा। शाम ढलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। हल्के बादल जरूर आए, लेकिन गरम हवा चलती रही। न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य तापमान से 5.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

    ये भी पढ़ेंः Agra: जूता कारोबारियों की दौलत नहीं गिन पा रहीं मशीनें, 100 करोड़ कैश मिलने का अनुमान, तीसरे दिन भी जारी है IT रेड

    लू से नहीं मिलती नजर आ रही राहत

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहरवासियों को हाल-फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। विभाग ने 23 मई तक लू का प्रकोप रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला राम सिंह गोरखपुर से गिरफ्तार, ISI एजेंट को भेज रहा था भारतीय नौसेना की जानकारी

    मई में कब अधिक रहा तापमान

    • 31 मई 1994, 48.5
    • 16 मई 2022, 47.7
    • 19 मई, 2024, 47.7
    • 19 दिन में सात बार 44 पार

    तिथि, अधिकतम तापमान

    • 5 मई, 44.0
    • 7 मई, 44.4
    • 15 मई, 44.0
    • 16 मई, 44.2
    • 17 मई, 46.9
    • 18 मई, 46.5
    • 19 मई, 47.7

    प्रदेश के गरम शहर

    क्रम, शहर, अधिकतम तापमान

    • 1, आगरा, 47.7
    • 2, झांसी, 47.2
    • 3, कानपुर, 45.8
    • 4, हमीरपुर, 45.6
    • 5, प्रयागराज, 45.4