Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा: मकान में लगी आग के बीच फंसा परिवार, पांच लोग सुरक्षित बचाए गए

    Updated: Sun, 03 May 2026 07:05 AM (IST)

    पुलिस, दमकल और स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि कुछ को मामूली चोटें आईं। ...और पढ़ें

    आग लगने वाला घर।

    आग लगने वाला घर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। लोहामंडी के खातीपाड़ा स्थित बेसन बस्ती में शनिवार की रात रसोई में लगी आग ने मकान के प्रथम तल को चपेट में ले लिया। लपटों के बीच परिवार के पांच लोग फंस गए।

    मौके पर पहुंची पुलिस, बस्ती के लोगों और दमकल कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए आग में दोनों बच्चों, दो महिलाओं और युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पौन घंटे प्रयास के बाद आग को काबू कर लिया गया। आग से युवक ओर महिला के हाथ जल गए।

    मकान में लगी आग में फंसा परिवार, लोगों की तत्परता से बची जान

    घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है। खातीपाड़ा स्थित बेसन बस्ती में स्वर्गीय मोहम्मद सूफियान का मकान है। जिसमें उनका परिवार रहता है। बताते हैं अचानक रसोई में लगी आग ने कुछ ही मिनट में घर काे चपेट में ले लिया। अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सलमान उनकी पत्नी खुश्बू, दोनों बच्चे और मां यासमीन आग में फंस गईं।

    लोहामंडी के खातीपाड़ा की घटना, रसोई से घर में लगी आग

    विकराल लपटों को देख परिवार दहशत में आ गया। मौके पर जुटे बस्ती के लोगों ने बिजली की लाइन काटने के बाद बाल्टियाें में भरकर पानी डालना शुरू किया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने पौन घंटे प्रयास के बाद आग को पूरी तरह से काबू कर लिया। इस दौरान बस्ती के लोगों ने आग में फंसे सभी सदस्यों को सकुशल बाहर निकाल लिया। धुएं के चलते खुश्बू और यास्मीन की हालत बिगड़ गई। यास्मीन और सलमान के हाथ झुलस गए।

    दो महिलाओं, दो बच्चे और एक पुरुष लपटों के बीच फंसे

    आग में एसी, बेड समेत घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण एसी में शार्ट सर्किट बताया गया है। यासमीन और खुश्बू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर लोहामंडी उत्तमचंद पटेल ने बताया कि मकान के अंदर आग में महिलाएं और बच्चों समेत पांच लोग फंस गए थे। सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें- 12वीं के पेपर देकर पहुंची ससुराल, बाइक पर बैठाकर पति छोड़ गया मायका; मैनपुरी में पत्नी को दहेज के लिए घर से निकाला

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी दक्षिणी बाईपास का काम शुरू: 169 करोड़ का बजट, 9 गांवों की जमीन पर 10 मीटर चौड़ी सड़क