मैनपुरी दक्षिणी बाईपास का काम शुरू: 169 करोड़ का बजट, 9 गांवों की जमीन पर 10 मीटर चौड़ी सड़क
भोगांव में दक्षिणी बाईपास का निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू हो गया है। लखनऊ की राजलक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी ने पहले चरण में जमीन ...और पढ़ें

अजीतगंज में जमीन समतल करने की प्रक्रिया शुरू।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। दक्षिणी बाईपास के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यदायी संस्था के निर्देश पर काम शुरू कर दिया गया है। लखनऊ की फर्म ने चिन्हित जमीन पर मशीनों से सड़क निर्माण के लिए पहले चरण में समतलीकरण का काम शुरू कराया है।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद गांव कछपुरा
शिकोहाबाद-भोगांव स्टेट फोरलेन हाईवे पर लगातार वाहनों की संख्या बढ़ रही है। इस फोरलेन हाईवे पर मैनपुरी शहर में अक्सर जाम के हालात बनते हैं। जाम से बचाव के लिए प्रशासन ने भोगांव क्षेत्र से नए बाईपास निर्माण को हरी झंडी दी थी। बाईपास के पहले पैकेज में 15.150 किमी लंबी सड़क का निर्माण होना है। लोक निर्माण विभाग ने जमीनों की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी दिखाई है।
अजीतगंज में जमीन समतल करने की प्रक्रिया शुरू
टेंडर को लेकर विभागीय औपचारिकताओं के पूरा होते ही लखनऊ की राजलक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी ने गांवों में काम शुरू कर दिया है। भोगांव तहसील क्षेत्र के गांवों में जमीन समतलीकरण के लिए मशीनों से मंगलवार को काम शुरू करा दिया गया। निर्माण एजेंसी ने पहले चरण में चिन्हित जमीन काे समतल करने की कार्रवाई शुरू की है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रशांत सिंह, अवर अभियंता मुकेश यादव ने बताया कि काम को तय समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।
169 करोड़ का बजट होना है खर्च
पहले पैकेज में नौ गांवों की जमीन पर 10 मीटर चौड़ी सड़क के लिए 169 करोड़ का बजट खर्च होगा। गांव दिवन्नपुर चौधरी के पास ईशन नदी पर बड़ा पुल बनाया जाएगा। पुल निर्माण का जिम्मा राजकीय सेतु निगम की आगरा इकाई को दिया गया है।