विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यायालयों का समय बदला: अब सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगेंगी अदालतें, एटा में लू और गर्मी के चलते निर्णय

Published: Wed, 29 Apr 2026 11:50 AM (IST)

एटा में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए 1 मई से 30 जून तक न्यायालयों के समय ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, एटा। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनपद में न्यायालय के समय में बदलाव कर किया गया है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश और कलेक्टर बार एसोसिएशन एटा की सहमति के बाद एक मई से 30 जून तक न्यायालयों की नई समय-सारिणी लागू की गई है।

अब न्यायालयों की कार्रवाई सुबह सात बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक संचालित होगी। इससे अधिवक्ताओं, वादकारियों और कर्मचारियों को दोपहर की तेज धूप और गर्मी से राहत मिलेगी।

एक मई से 30 जून तक लागू रहेगा न्यायालय में समय परिवर्तन

आदेश के अनुसार कार्यालय समय सुबह 6:30 बजे से सात बजे तक रहेगा। प्रथम सत्र में नियत कार्य सुबह सात बजे से 10:30 बजे तक होगा। इसके बाद 10:30 से 11 बजे तक मध्यांतर रहेगा। द्वितीय सत्र में 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कार्य संपादित किया जाएगा। दोपहर एक बजे से 1:30 बजे तक कार्यालय संबंधी कार्य होंगे।

भीषण गर्मी व लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लिया गया निर्णय

सत्र न्यायालय में जमानत याचिकाओं की सुनवाई सुबह आठ बजे से होगी, जबकि प्रवेश संबंधी कार्य 11 बजे से किए जाएंगे। अन्य न्यायालयों में जमानत और विविध प्रार्थना पत्रों की सुनवाई पीठासीन अधिकारी की सुविधा के अनुसार की जाएगी। इस संबंध में आदेश की प्रति जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला जेल अधीक्षक तथा संबंधित बार एसोसिएशनों को भेज दी गई है और नई व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे: जितने KM चलेगा वाहन, उतना कटेगा टोल; प्लाजा पर लगे हाई सेंसर कैमरे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।