गंगा एक्सप्रेसवे: जितने KM चलेगा वाहन, उतना कटेगा टोल; प्लाजा पर लगे हाई सेंसर कैमरे
गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी हरदोई में करेंगे। इस एक्सप्रेसवे पर अब वाहन जितनी दूरी तय ...और पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन में 24 घंटे का समय शेष रह गया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरदोई के मल्लावां में लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही एक्सप्रेस वे पर सफर शुरू हो जाएगा। यहां पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
एक्सप्रेस वे पर सफर के दौरान जितनी दूरी तय करेंगे टोल भी उतना ही कटेगा। इसके साथ ही यहां पर आपात सेवाओं की सुविधा भी मुहैया रहेगी। मेरठ से प्रयागराज तक बनाए गए गंगा एक्सप्रेस वे पर दोनों शहरों के बीच कार से जाने पर लगभग 1515 रुपये टोल कटेगा। भारी वाहनों के लिए यह 2405 तक हो सकता है। हालांकि अभी टोल की अधिकृत दरें तय हो रही हैं।

मुख्य टोल व मेरठ व प्रयागराज में बनाया गया है
जिन 12 जिलों से एक्सप्रेस वे गुजर रह है उन सभी में रैप टोल बनाए गए हैं। जबकि मुख्य टोल व मेरठ व प्रयागराज में बनाया गया है। जहां से सफर शुरू करेंगे वहां के पहले टोल से अगले टोल के बीच का ही रुपया फास्टैग से कटेगा। जिले की बात करें तो यहां पर उबरिया में इंटरचेंज के पास एक ही रैंप टोल प्लाजा बनाया गया है। इन पर हाईसेंसर युक्त कैमरे लगाए गए हैं जो जिससे टोल कटने व बूम खुलने की प्रक्रिया और अधिक तेजी से होगी।
तकनीकी दिक्कत नहीं होती है तो वाहनों को रुकना नहीं होगा
ऐसे में अगर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं होती है तो वाहनों को रुकना नहीं होगा। यूपीडा के प्रशासनिक अधिकारी अमन तिवारी ने बताया कि फिलहाल टोल की दरों को लेकर अभी दिशा निर्देश नहीं आए हैं, लेकिन इसमें वाहन चालक जितनी दूरी तय करेगा उसी के अनुसार रुपये कटेंगे।
खबरें और भी
डीएम ने की बैठक
शाहजहांपुर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गंगा एक्सप्रेस वे के लोकार्पण समारोह में बुधवार को जिले से जाने वाले सभी लाभार्थियों की मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी यहां से हरदोई जाएंगे उनकी सुरक्षा व सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों व उनको ले जाने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
29 बसें हाेंगी रवाना
डीएम ने कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम में जाने वाले लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आवागमन के लिए समय सें बसें अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचे। सभी बसें 29 अप्रैल को सुबह साढ़े पांच बजे रवाना हो जाएं। इस दौरान सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।