Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथ में ककोरा लेकर डीएम आगरा के पास पहुंचा किसान बोला- बहुत धन्यवाद, आपने 30 दिन में सुलाझा दी समस्या

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:07 AM (GMT+05:30)

    किसान राम प्रकाश की तीन साल से लंबित भूमि पैमाइश की समस्या को डीएम मनीष बंसल ने एक महीने में सुलझाया। खुश होकर किसान ने डीएम को ककोरा भेंट कर भावुकता ...और पढ़ें

    डीएम को ककोड़ा देने पहुंचा किसान।

    डीएम को ककोड़ा देने पहुंचा किसान।

    HighLights

    1. किसान राम प्रकाश की भूमि पैमाइश तीन साल से लंबित थी।

    2. डीएम मनीष बंसल ने शिकायत पर एक माह में समाधान किया।

    3. खुश किसान ने डीएम को ककोरा भेंट कर धन्यवाद दिया।

    जागरण संवाददाता, आगरा तहसीलों में किस कदर अफसरशाही हावी है इसका उदाहरण शुक्रवार कलेक्ट्रेट में देखने मिला। तीन साल से किसान की भूमि की पैमाइश नहीं हो पा रही थी। छह जुलाई को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की तो एक माह में काम हो गया। इसके बाद शुक्रवार को किसान राम प्रकाश सुबह 10 बजे डीएम के सामने पहुंचे।

    चंबल के बीहड़ से साथ लाए ककोरा (एक प्रकार की सब्जी) दिए और फिर हाथ जोड़ते हुए डीएम मनीष बंसल का धन्यवाद किया। भावुक होकर कहा कि आप महान हैं। तीन साल की परेशानी 30 दिन में खत्म कर दी। किसान के चेहरे पर खुशी देख कर डीएम भी मुस्कराए बिना नहीं रह सके।

    किसान रामप्रकाश की भूमि की तीन साल से नहीं हो रही थी पैमाइश

    संपूर्ण समाधान दिवस में रामप्रकाश ने तीन साल से भूमि की पैमाइश न होने की शिकायत की। बताया कि एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों से कई बार मिले, लेकिन पैमाइश के लिए टीम नहीं पहुंची। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल टालमटोल कर रहे हैं। उनकी शिकायतों पर गलत रिपोर्ट लगा दी है।

    डीएम ने मौके पर ही संबंधित राजस्व निरीक्षक से जवाब तलब कर पैमाइश न करने पर फटकार लगाई और भूमि की पैमाइश के आदेश दिए।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं 'फ्लाइंग कार' बनाने वाले अल्मोड़ा के रवि टम्टा? 20 की उम्र में बनाया हेलीकॉप्टर, 12 साल पुराना सपना किया अब पूरा

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी: कांग्रेस हाईकमान ने पांच समितियां गठित कींं, भुवन कापड़ी घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष

    खबरें और भी