उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी: कांग्रेस हाईकमान ने पांच समितियां गठित कींं, भुवन कापड़ी घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष
उत्तराखंड कांग्रेस हाईकमान ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए प्रदेश में पांच समितियों का गठन किया है। इनमें 41 सदस्यीय कार्यकारी समिति, घोषणा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड के लिए पांच समितियां गठित कीं
41 सदस्यीय कार्यकारी समिति में अनुभवी नेताओं को जगह मिली
भुवन कापड़ी घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष बनाए गए
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। पार्टी संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए कार्यकारी समिति समेत पांच समितियों का गठन भी कर दिया गया है। 41 सदस्यीय कार्यकारी समिति में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को जगह दी गई है।
समिति में इन्हें मिली जगह
समिति में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करन माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, तिलकराज बेहड़, मयूख महर, ममता राकेश, हरीश सिंह धामी, मनोज तिवारी फुरकान अहमद, विक्रम सिंह नेगी, आदेश सिंह चौहान, मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, खुशाल सिंह अधिकारी, रवि बहादुर, अनुपमा रावत, सुमित हृदयेश, वीरेंद्र सिंह जाती, लखपत सिंह बुटोला, गोविंद सिंह कुंजवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह सजवाण, मंत्री प्रसाद नैथानी, नवप्रभात, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र रावत, ब्रह्मस्वरूप ब्रहमचारी, रणजीत रावत, जीतराम, संजीव आर्य, आर्येंद्र शर्मा, सरोजनी कैंत्यूरा, वैभव वालिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषणापत्र समिति की कमान कापड़ी को
आगामी चुनावों की तैयारी को देखते हुए गठित घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष का दायित्व उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी को सौंपा गया है, जबकि डा. प्रेम बहुखंडी को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। समिति में गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पाल सदस्य बनाए गए हैं।
अनुशासन समिति का नेतृत्व करेंगे नेगी
अनुशासन समिति के लिए विक्रम सिंह नेगी अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि ललित फर्स्वाण, अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित और सी.पी. सिंह को सदस्य बनाया गया है।
एसआईआर समिति की जिम्मेदारी रावत को
एसआईआर समिति का अध्यक्ष मनोज रावत को बनाया गया है। समिति सदस्यों में अमरिंदर बिष्ट और संदीप चमोली शामिल हैं।
माहरा के नेतृत्व में आरोप-पत्र समिति
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को आरोप-पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह को सदस्य नामित किया गया है।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी की पहल, उत्तराखंड में 1200 अग्निवीरों को मिलेगा दोबारा रोजगार
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला: रुद्रप्रयाग-चमोली, टिहरी और बागेश्वर में यलो अलर्ट जारी
संजीव आर्य को बनाया सह प्रभारी प्रभारी
पूर्व विधायक संजीव आर्य को कांग्रेस ने उप्र में बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी हाईकमान ने आर्य को उप्र के कांग्रेस प्रभारी के साथ सह प्रभारियों की टीम में शामिल किया है।