Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला: रुद्रप्रयाग-चमोली, टिहरी और बागेश्वर में यलो अलर्ट जारी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:36 AM (IST)

    उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है और हल्की से मध्यम बारिश जारी है, हालांकि भारी वर्षा की तीव्रता कम हुई है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बा ...और पढ़ें

    बारिश का फाइल फोटो।

    बारिश का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, हल्की से मध्यम बारिश जारी

    2. रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर में येलो अलर्ट

    3. भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और बौछारों के दौर जारी हैं। हालांकि, भारी वर्षा का क्रम धीमा पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के अधिकांश जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व गर्जन के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

    पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा, भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें

    मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

    नदियों का जल स्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में खतरा बढ़ा

    प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा बना हुआ है और रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों की तुलना में भारी वर्षा की तीव्रता में कमी आई है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन अब भी प्रभावित है। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण कई संपर्क मार्ग बाधित हो रहे हैं, जबकि नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।

    शहर, अधिकतम, न्यूनतम

    • देहरादून, 30.0, 23.2
    • पंतनगर, 34.6, 26.4
    • मुक्तेश्वर, 21.5, 15.8
    • नई टिहरी, 24.5, 15.0

    मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि मौसम अभी और परीक्षा ले सकता है। ऐसे में लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने व संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

    खबरें और भी