चमोली में भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद, 50 वाहन फंसे; 28 से अधिक सड़कें अवरुद्ध
चमोली जिले में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे बदरीनाथ हाईवे पागलनाला में बंद हो गया है और लगभग 50 वाहन फंसे हैं। ...और पढ़ें
HighLights
चमोली में बुधवार रात से लगातार बारिश जारी
बदरीनाथ हाईवे पागलनाला में बंद, 50 वाहन फंसे
जिले में 28 से अधिक संपर्क मोटर मार्ग अवरुद्ध
जागरण संवाददाता, चमोली। चमोली जिले में मौसम खराब बना हुआ है। यहां बुधवार रात से बारिश जारी है। बदरीनाथ हाईवे पागलनाला में बंद है। हाईवे खोलने का काम जारी है। लगभग 50 वाहन हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
हाईवे में भनेरपानी में भी पत्थर गिर रहे हैं। यहां खतरे में आवाजाही हो रही है। जिले में 28 से अधिक संपर्क मोटर मार्ग बंद हैं।नंदप्रयाग परथाडीप में कार मलबे में फंस गई।
एराणा के पास भारी भू-धंसाव
पोखरी विकासखण्ड अंतर्गत बीणा–सोडामंगरा–नागधार–सतूड़–आली–काण्डाई मोटर मार्ग पर एराणा के पास भारी भू-धंसाव होने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है।
देवसारी मोटर मार्ग बंद, बाइक कंधे पर उठाकर ले जा रहा युवक
चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। देवाल विकासखंड के देवसारी मोटर मार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह ठप है। मार्ग पर जगह-जगह बोल्डर और मलबा आने से न सिर्फ वाहनों की आवाजाही रुकी है, बल्कि स्थानीय लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।
सड़क बंद होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवक अपनी मोटरसाइकिल को कंधे पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक ले जाने को मजबूर हुआ। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि मलबे में फंसी बाइक को निकालकर पैदल ही उसे ढोकर ले जाया जा रहा है। सड़क खोलने की फिलहाल कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ों में मानसून के दौरान हर साल ऐसे हालात बन जाते हैं, लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर है।
यह भी पढ़ें- चमोली में बारिश का कहर: बदरीनाथ हाईवे साढ़े तीन घंटे रहा बंद, 12 ग्रामीण मार्ग अभी भी बाधित
यह भी पढ़ें- बदरीनाथ हाईवे खांकरा के पास बंद, CHC की दीवार की चपेट में आकर डॉक्टर की मौत