चमोली में बारिश का कहर: बदरीनाथ हाईवे साढ़े तीन घंटे रहा बंद, 12 ग्रामीण मार्ग अभी भी बाधित
चमोली में रात की बारिश से बदरीनाथ हाईवे भनेरपानी और पागनाला में साढ़े तीन घंटे अवरुद्ध रहा, जिससे तीर्थयात्रियों और ग्रामीणों को परेशानी हुई। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
बदरीनाथ हाईवे भनेरपानी व पागनाला में साढ़े तीन घंटे अवरुद्ध रहा।
चमोली में रात की बारिश से जनजीवन प्रभावित, आवाजाही में दिक्कतें।
32 ग्रामीण लिंक मार्गों में से 12 अभी भी यातायात के लिए बंद।
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। चमोली जिले में रात्रि हो रही बारिश आफत का सबब बनी हुई है। बारिश के चलते आए दिन बदरीनाथ हाईवे के साथ ग्रामीण लिंक मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों के साथ तीर्थयात्रियों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
चमोली जिले में आए दिन मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। रात्रि वर्षा के बाद सुबह जहां बुधवार को आसमान में बादल छाए हुए थे वहीं दोपहर बाद हल्की धूप खिली रही। तड़के बदरीनाथ हाइवे भनेरपानी व पागनाला में मलबा व बोल्डर आने के चलते अवरुद्ध हो गया था इस दौरान हाइवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।
हालांकि हाइवे खोलने का कार्य तड़के से जारी होने के चलते साढ़े सात बजे भनेरपानी व पागलनाला में आया मलबा व बोल्डर को हटाकर यातायात के लिए सुचारु किया गया । जिले में तड़के से 32 ग्रामीण लिंक मार्ग ब्ंद थे जिन्हें सुबह से पीएमजीएसवाई व लोनिवि की मशीनों के साथ मजदूरों द्वारा सांय तक 20 सड़कों को यातायात के लिए सुचारु किया गया जबकि 12 सड़के अभी भी बाधित होने से ग्रामीण मीलों पैदल चलने को विवश हैं।
वहीं कल्पेश्वर महादेव मंदिर सहित उर्गम घाटी के दर्जनों गावों को जोड़ने वाला हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर सलना के पास बीते दिन पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर व मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था जिसे बुधवार दोपहर बाद मोटर मार्ग से मलबा व बोल्डर हटाकर यातायात के लिए सुचारु किया गया।