फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती से दुष्कर्म, घूमने आई थी, दो युवक पकड़कर ले गए सुनसान जगह
फतेहपुर सीकरी स्मारक में घूमने आई एक युवती के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जां ...और पढ़ें
-1777731097163_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
पीड़िता युवती ने थाने पहुंचकर बताई आपबीती।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
संवाद सूत्र, फतेहपुर सीकरी (आगरा)। विश्व धरोहर स्मारक फतेहपुर सीकरी की साख पर एक दरिंदे एवं उसके साथी ने बट्टा लगा दिया है। स्मारक घूमने आई युवती को धमकाकर दो युवक सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म किया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की ग्रेजुएट युवती शनिवार दोपहर करीब दो बजे विश्व धरोहर स्मारक घूमने आई थी। स्मारक भ्रमण के दौरान युवती लघुशंका के लिए भीड़ से अलग होकर सुनसान जगह पर गई। इसी दौरान दो युवकों ने उसका वीडियो बना लिया।
युवती ने वीडियो बनाने का विरोध किया। तभी दोनों युवकों ने उसे धमकाते हुए पकड़ लिया। निर्जन स्थान पर एक युवक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि दूसरा साथी निगरानी करता रहा।
बड़ी मुश्किल से थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। घटनाक्रम की जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसीपी ने भी पीड़िता से घटनाक्रम की जानकारी ली गई।
पीड़िता ने दोनों आरोपित युवकों का हुलिया प्रभारी निरीक्षक को बताया है। दोनों आरोपित युवकों को पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह के अनुसार पीड़ित युवती की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।