Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आगरा में दर्दनाक हादसा; यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बने तालाब में पांच बच्चे डूबे, चार बालिकाओं की मौत

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 12:18 PM (IST)

    Agra News In Hindi खंदौली यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बने तालाब में पांच बच्चों समेत महिला डूबने से हड़कंप मच गया। महिला को होमगार्ड ने बाहर निकाल ...और पढ़ें

    Agra News: तालाब में बच्चाें की तलाश करता गोताखाेर। जागरण।
    Agra News: तालाब में बच्चाें की तलाश करता गोताखाेर। जागरण।

    HighLights

    1. यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पर बने तालाब में पांच बच्चे डूबे थे
    2. पुलिस और गोताखोरों ने बाहर निकाला, तो चार बालिकाओं की हुई मौत

    जागरण संवाददाता, आगरा। खंदौली में यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बने तालाब में रविवार सुबह आठ बजे पानी में खेलने गए पांच बच्चे डूब गए। सभी की उम्र आठ से 12 वर्ष हैं। बच्चाें के नाम हिना, मुन्नी, चांदनी, मुनिया हैं। पुलिस और गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हैं। चार बालिकाओं की मौत हो गई है। इनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक की स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर मृत्यु हुई है।

    यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बारिश के दौरान आने वाले पानी को बहाने के लिए एकत्रित करने के लिए तालाब बनाया गया है। रविवार सुबह आठ बजे सड़क किनारे झुग्गियों में रहने वाले 10 बच्चे वहां खेलने गए थे। बच्चे इस दौरान पानी नहाने के लिए उतर गए। वहां मौजूद महिला ने तालाब में उतरकर बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

    महिला को होमगार्ड ने बचाया

    महिला भी तालाब में डूबने लगी, इसी दौरान वहां गुजरते एक होमगार्ड ने महिला और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चों के डूबने की जानकारी पर आसपास के दर्जनाें लोग मौके पर जुटे। पुलिस और गोताखोरों ने पांचों बच्चों को बाहर निकाल लिया। जिनमें से चार बालिकाओं की मौत हो गई।

    ये भी पढ़ेंः UP News: खकरा नदी से निकलकर विकास भवन पहुंचा ऐसा 'अनचाहा मेहमान', जिसे देखकर मची खलबली; डीएम ने करवाया रेस्क्यू

    ये भी पढ़ेंः Hathras Stampede Case: हाथरस हादसे के बाद सत्संग में टैंट लगाने वाले ठेकेदार ने लगाए गंभीर आरोप

    खबरें और भी