यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा में उभरते गतिरोध से कांग्रेस में बढ़ रहे दावेदार, नए सिरे से संभावनाएं तलाशने आगरा पहुंच रहे पूर्व सांसद राज बब्बर
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने बताया कि राज बब्बर अपनी कोर कमेटी के साथ चिंतन करेंगे तो गठबंधन के नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे। वे सपा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। Lok Sabha Election 2024: फतेहपुर सीकरी में भाजपा में उभरते गतिरोध के चलते गठबंधन के दावेदारों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। कांग्रेस नेतृत्व से स्थानीय संगठन के पुराने नेता अपना दावा पेश करने दिल्ली पहुंच रहे हैं। वहीं सिने अभिनेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर भी अपने लिए नए सिरे से संभावनाएं तलाशने मंगलवार को आगरा आ रहे हैं। रमाडा पर कांग्रेस-सपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनका स्वागत करने पहुंचेंगे।
भाजपा ने मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर पर फिर से विश्वास जताया है, जिससे पार्टी के दूसरे दावेदार नाराज हो गए हैं। उन्होंने आंतरिक और खुलकर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे डा. रामेश्वर चौधरी ने पंचायत कर जनता से फैसला करने को कहा था।
अभी उन्होंने अपना निर्णय खुलकर नहीं बताया है, लेकिन गठबंधन में कांग्रेस के हिस्से आई सीट पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। अभी तक मैदान में नहीं आने का मन बना चुके पूर्व सांसद राज बब्बर भी समर्थकों के बुलावे पर आ रहे हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने बताया कि राज बब्बर अपनी कोर कमेटी के साथ चिंतन करेंगे तो गठबंधन के नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे। वे सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन से मिलने उनके आवास पर भी जाएंगे। वे सीकरी में भी लोगों से मिलने और संभावनाएं तलाशने जाएंगे।
खबरें और भी
कांग्रेस के उप्र मीडिया कमेटी के चेयरमैन डा. सीपी राय ने भी सीकरी से अपनी मजबूत दावेदारी नेतृत्व के सामने कर दी है। उन्होंने ब्राह्मण निर्णायक स्थिति में होने को कह अपने बात रखी है। खेरागढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ चुके रामनाथ सिकरवार का नाम भी प्रमुख दावेदारों में है, तो जिले के पदाधिकारी भी अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं।