फाइव स्टार होटल में महंगा डिनर और ड्रिंक्स, बिल चुकाने का नंबर आया तो एक-एक हुए फरार; अब तलाश रही आगरा पुलिस
आगरा के द ओबराय अमर विलास होटल में चार युवकों ने 41,477 रुपये का खाना खाया और फिल्मी अंदाज में बिना भुगतान किए फरार हो गए। होटल प्रबंधन ने असद खान और ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। ताजगंज के होटल द ओबराय अमर विलास के रेस्तरा में चार युवकों ने फिल्मी तरीके से कर्मचारियों को चकमा दे दिया। रेस्तरां में सात मई के डिनर की ऑनलाइन बुकिंग करके शाही अंदाज में वहां पहुंचे। युवकों ने रेस्तरां में 41,477 रुपये का खाना खाया।
पहले तीन युवक वहां से पार्किंग में आए, इसके बाद चौथा युवक धूमपान के बहाने बाहर आया। चारें कार में बैठकर निकल गए। मामले में होटल प्रबंधन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें असद खान और उसके तीन अज्ञात साथियाें को आरोपित बनाया है।
सितारा होटल अमर विलास में सात मई की घटना
होटल के प्रबंधक मानव संसाधन तंत्र राबिन भारद्वाज ने ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। राबिन भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि पांच मई को असद खान को होटल की बोर्ड लाइन पर कॉल किया। उनके रेस्तरां बेलव्यू में सात मई की रात को अपने और तीन साथियों के डिनर टेबल बुक कराई।
ऑनलाइन की थी बुकिग
सात मई की रात 9:45 बजे असद खान अपने तीनों साथियो के साथ सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार में होटल के रेस्तरा पहुंचा। चारों युवकों ने पहले से बुक टेबल पर जाकर चारों ने खाने का ऑर्डर दिया।
खबरें और भी
बहाने से खिसके चारों आरोपित
चारों युवकों ने 41,477 रुपये का खाना खाया। जिसके बाद तीनों युवक रेस्तरां से बाहर पार्किंग में चले गए। वहां से टहलते हुए पैदल ही होटल परिसर से बाहर निकल गए। इसके बाद रात लगभग 12 बजे असद खान भी धूमपाान के बहाने बाहर गया। वहां से सीधे पार्किंग में पहुंचा और कार लेकर चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो स्टाफ ने सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, जिसमें असद खान और उसके तीनों साथियों के होटल से बाहर जाने की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़ें- युवतियों को नशा देकर करता था दुष्कर्म: माथे पर तिलक और सफेद कपड़े, मथुरा के फर्जी साधु की करतूत जानकर लोग हैरान
होटल प्रबंधन की ओर से मुकदमा दर्ज
जिसके बाद असद खान के मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह बंद था। कार नंबर के आधार पर जांच की तो पता चला कि वह ग्वालियर निवासी महिला मालती के नाम है।
एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में असद खान व उसके तीन अज्ञात साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कार नंबर और फुटेज के आधार पर आरोपितों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।