Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर भारत का प्रसिद्ध मुड़िया मेला, आगरा से पहले दिन चलेंगी 400 बसें; केवल 50 रुपये में होगी यात्रा

    By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 02:09 PM (IST)

    गोवर्धन में 23 जुलाई से 30 जुलाई तक मुड़िया मेला शुरू हो रहा है, जिसके लिए रोडवेज ने व्यापक तैयारियां की हैं। आगरा से पहले दिन 400 बसें 50 रुपये किराए ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। गोवर्धवन (मथुरा) में गुरुवार से मुड़िया मेला शुरू होगा। जो 30 जुलाई तक चलेगा। मेले में पहले दिन रोडवेज द्वारा 400 बसों का संचालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या 25 जुलाई से बढ़ेगी, इसी के साथ बसों के संचालन की संख्या को बढ़ाया जाएगा। रोडवेज में आगरा से गोवर्धन आने-जाने का किराया 50 रुपये रखा गया है।

    मेला मार्ग पर बसों से जाम की स्थिति पैदा नहीं हो, इसके लिए छह क्विक रिस्पांस टीमें (क्यूआरटी) लगाई जाएंगी। गोवर्धन में 23 से 30 जुलाई मुड़िया मेला चलेगा। जिसमें लाखों श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज द्वारा 1100 बसों का संचालन किया जाएगा। जिसमें एक हजार का बसों का नियमित संचालन किया जाएगा

    जबकि 100 बसों को आरक्षित रखा जाएगा, जिनका संचालन श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए संबंधित रूट पर किया जाएगा। बसों पर 3,300 चालक-परिचालक तैनात किए गए हैं। मेले में बसों के संचालन की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए 14 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों समेत 100 से अधिक रोडवेज कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

    मेले के मुख्य दिन 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा करेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा से गोवर्धन आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 50 रुपये किराया रखा गया है।

    खबरें और भी