विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व मंत्री के पौत्र की दबंगई: MG रोड पर युवती की कार को मारी टक्कर, दहशत में पीड़िता; केस दर्ज

Published: Tue, 15 Apr 2025 03:35 PM (IST)Updated: Tue, 15 Apr 2025 03:40 PM (IST)

भाजपा के पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांशु चौधरी पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। युवती ने ...और पढ़ें

Agra News: पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांशु चौधरी की फाइल फोटो।
Agra News: पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांशु चौधरी की फाइल फोटो।

HighLights

  1. पहले कार चढ़ाने का प्रयास करने पर हुई थी कार्रवाई
  2. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर शुरू की जांच

जागरण संवाददाता, आगरा। भाजपा के पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांशु चौधरी पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। एक युवती ने एमजी रोड पर कार में पांच बार साइड से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। इसी युवती और उसके पिता पर 15 अप्रैल 2024 को दिव्यांशु द्वारा कार चढ़ाकर मारने का प्रयास किया गया था। काफी दिन सुर्खियों में रहने के बाद उसे जमानत मिली थी।

मुकदमा शाहगंज के जूता कारोबारी की बेटी ने दर्ज कराया है। उसने हरिपर्वत पुलिस को बताया कि वह अपने ड्राइवर अखिलेश के साथ मेरठ से घर लौट रही थी। रात साढ़े नौ बजे एमजी रोड पर दिव्यांशु चौधरी अपनी लग्जरी कार लेकर आया। उसने बराबर में कार लगाकर रोकने का इशारा किया।

युवती ने बताया, कि वह डर गईं और ड्राइवर से कार तेज निकालने को कहा। इस बात पर आरोपित ने अपनी कार से पांच बार साइड से टक्कर मारी। उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। जैसे-तैसे जान बचाकर वह हरीपर्वत पुलिस के पास पहुंची। प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कई वर्षों से कर रहा है परेशान

युवती ने बताया कि आरोपित कई वर्षों से उसे परेशान कर रहा है। वह राजस्थान में पढ़ती थीं तो वहां भी आ धमकता था। लखनऊ में नौकरी कर रही थी तो वहां भी अभद्रता की। 15 अप्रैल 2024 को कैंट स्टेशन से लौटकर आते समय घर के पास आरोपित ने रोककर हंगामा किया। कार चढ़ाकर उन्हें और पिता को मारने का प्रयास किया । इसका मुकदमा भी उन्होंने दर्ज कराया था। 

ये भी पढ़ेंः कासगंज सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा अपडेट, आठों आरोपितों का होगा DNA टेस्ट; पीड़ित परिवार को 5 लाख की मदद

ये भी पढ़ेंः यूपी की बदहाल व्यवस्था! 3 घंटे में एंबुलेंस ने तय किया 35 KM का सफर, चालक की लापरवाही से हुई सलीम की जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।