सूटकेस में मानव अंग मिलने के मामले में चेन्नई RPF ने खंगाले 27 CCTV फुटेज, तमिलनाडु एक्सप्रेस से पहुंची थी आगरा
आगरा कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस से मिले लावारिस सूटकेस में मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई। चेन्नई आरपीएफ 27 सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, वहीं आ ...और पढ़ें

आगरा कैंट पर ट्रेन से उतारे गए सूटकेस में रखे मानव अंग।
जागरण संवाददाता, आगरा। कैंट स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई थी, जब पांच अगस्त को तमिलनाडु एक्सप्रेस से उतारे गए एक लावारिस सूटकेस में मानव अंग मिले थे। मामले में चेन्नई आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन परिसर और बाहर की तरफ लगे 27 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। कई कैमरों में एक व्यक्ति लाल रंग का बैग स्टेशन की तरफ आते हुए दिख रहा है।
संदिग्ध व्यक्ति का मिलान तमिलनाडु एक्सप्रेस के साधारण कोच में रखे गए बैग से किया जा रहा है। आरपीएफ जल्द ही और भी कैमरों की जांच करेगी। रेलवे स्टेशन के रास्ते और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। वहीं शुक्रवार को जीआरपी कैंट की विशेष टीम चेन्नई पहुंचेगी। टीम सबसे पहले फुटेज की जांच करेगी और फिर इनका मिलान किया जाएगा।
टीम एक से दो दिन तक चेन्नई शहर में रहेगी। तमिलनाडु एक्सप्रेस के साधारण कोच में बुधवार सुबह कैंट रेलवे स्टेशन में लाल रंग का बैग मिला था। इसकी शिकायत बुलंदशहर के विशाल कुमार ने रेलवे हेल्प लाइन में की थी। बैग में मानव अंग मिले थे। मानव अंग को कब्जे में लेने के बाद जीआरपी ने इसकी जांच शुरू कर दी है। तमिलनाडु एक्सप्रेस से एक टीम चेन्नई शहर के लिए रवाना कर दी गई।
यह टीम शुक्रवार को पहुंचेगी। वहीं आरपीएफ चेन्नई इसकी जांच कर रही है। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन परिसर के 14 और बाहर की तरफ लगे 13 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें लाल रंग का बैग लिए हुए। कई लोग नजर आए लेकिन एक व्यक्ति ऐसा है जो लाल रंग का बैग लेकर तमिलनाडु एक्सप्रेस के साधारण कोच तक पहुंचा है। बैग रखने के बाद यही व्यक्ति बाहर आया है।
खबरें और भी
उस दौरान उसके हाथ में बैग नहीं था। आरपीएफ स्टेशन रोड और शहर के कई और कैमरों की भी जांच कर रही है। आखिर संदिग्ध व्यक्ति सीधे स्टेशन आया है। किस गाड़ी या फिर बाइक से यहां आया है। आरपीएफ टीम इन सब की जांच कर रही है।
सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को टीम चेन्नई पहुंचेगी और फिर जांच शुरू करेगी। बैग की फोटो भी लेकर टीम गई है। बैग कहां से खरीदा गया है। इसका भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।