Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूटकेस में मानव अंग, चेन्नई की लोकल ट्रेन से लाया गया था स्टेशन तक, सीसीटीवी से मिले अहम सुराग

    By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:13 PM (IST)

    आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस से मिले मानव अंगों के मामले में जांच तेज हो गई है। चेन्नई में सीसीटीवी फुटेज से एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई है, जो लोक ...और पढ़ें

    आगरा कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस से उतारा गया सूटकेस।

    आगरा कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस से उतारा गया सूटकेस।

    जागरण संवाददाता, आगरा। तमिलनाडु एक्सप्रेस के साधारण कोच में बुधवार सुबह लाल रंग के बैग में मिले मानव अंग की जांच शुरू हो गइ है। शुक्रवार दोपहर जीआरपी कैंट की टीम चेन्नई पहुंची। चेन्नई आरपीएफ टीम के साथ एक घंटे तक बैठक की। टीम ने 45 सीसी कैमरों की फुटेज को देखा। इसमें पाया गया कि चेन्नई रेलवे स्टेशन में एक संदिग्ध व्यक्ति लोकल ट्रेन से पहुंचा है।

    जिसके हाथ में लाल रंग का बैग दिख रहा है। संदिग्ध व्यक्ति किस स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। जीआरपी टीम ने छह स्टेशनों की फुटेज को मंगाया है। टीम प्रत्येक स्टेशन जाएगी और फुटेज की जांच करेगी। कई अहम सुराग मिले हैं।

    बुधवार सुबह कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची तमिलनाडु एक्सप्रेस के साधारण कोच में लावारिस बैग मिला था। बैग में मानव अंग मिले थे। चेन्नई की स्लिप लगी हुई थी। जांच के लिए जीआरपी कैंट की विशेष टीम रवाना हो गई थी। यह टीम शुक्रवार दोपहर पहुंची और जांच शुरू कर दी। टीम ने सबसे पहले सीसी कैमरों की फुटेज को देखना शुरू किया

    आरपीएफ चेन्नई के एक अधिकारी ने 45 कैमरों की फुटेज को दिखाया। जांच में पाया गया कि चेन्नई रेलवे स्टेशन में संदिग्ध व्यक्ति लोकल ट्रेन से पहुंचा है। इसके बाद बैग लेकर प्लेटफार्म नंबर चार पर उतरा है। तमिलनाडु एक्सप्रेस की साधारण बोगी में बैग रखने के बाद वापस चला गया है।

    खबरें और भी

    संदिग्ध यात्री ने प्लेटफार्म टिकट तक नहीं खरीदा है। वह जल्दबाजी में नजर आ रहा था। जीआरपी की टीम आधा दर्जन रेलवे स्टेशन के सीसी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि जीआरपी टीम जांच कर रही है।