Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सपा मुखिया गुंडाें के सरगना' पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना; कहा- कानून व्यवस्था सुधरी

    Updated: Tue, 17 Sep 2024 12:34 PM (IST)

    UP News आगरा में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा स्वच्छता पखवाड़ा सिर्फ 15 दिन का नहीं स्वच्छता को व्यवहार में उतरना भी जरूरी। दोपहर के बाद बिचपुरी स ...और पढ़ें

    यूपी सरकार में मंत्री हैं जयवीर सिंह, अखिलेश पर निशाना साधा।
    यूपी सरकार में मंत्री हैं जयवीर सिंह, अखिलेश पर निशाना साधा।

    HighLights

    1. ताजमहल के शीश महल उद्यान से शुरू हुआ स्वच्छता सेवा का अभियान
    2. मंत्री बोले, यूपी में भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था का राज

    जागरण संवाददाता, आगरा। स्वच्छता सेवा अभियान के शुभारंभ के बाद प्रभारी मंत्री और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सपा मुखिया को गुंडों का सरगना बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अगर कोई भी कार्रवाई होती है तो अखिलेश यादव को दर्द होने लगता है।

    जयवीर सिंह ने कहा, कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। अखिलेश यादव को यह पच नहीं रहा है। उनके किसी भी साथी पर जब भी कोई कार्रवाई होती है तो उन्हें दर्द होने लगता है।

    प्रभारी मंत्री ने शुरू किया स्वच्छता सेवा अभियान

    ताजमहल के पश्चिमी गेट स्थित शीश महल उद्यान में स्वच्छता सेवा अभियान का मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शुभारंभ किया। उनके साथ जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शपथ लेते प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता।

    गंदगी ना फैलाएं और ना फैलने दें

    प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छता़ पखवाड़ा सिर्फ 15 दिन का नहीं है बल्कि स्वच्छता को व्यवहार में उतरना गंदगी ना फैलाना और ना ही फैलने देना इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित देश की श्रेणी में आ जाएगा। भारत विश्व गुरु बनेगा और डंका बजेगा।

    ये भी पढ़ेंः Pitru Paksha 2024: कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध पक्ष, आगरा के ज्योतिषाचार्य ने बताई सटीक जानकारी, नोट कीजिए तारीखें

    ये भी पढ़ेंः Firozabad Blast News: पटाखा गोदाम ब्लास्ट में 5 की मौत 11 घायल; 11 घंटे चला एसडीआरएफ का बचाव अभियान, PHOTOS

    मंत्री ने सेल्फी पॉइंट पर ली सेल्फी

    जयवीर सिंह ने कहा कि आगरा को पर्यटन ही नहीं अन्य विकास के कार्यों के गति देकर आम जन सहभागिता की जरूरत है। वहीं से पहले मंत्री ने सेल्फी पॉइंट में सेल्फी ली।

    खबरें और भी

    शाम को फिरोजाबाद पहुंचेंगे मंत्री

    प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर बिचपुरी सहित अन्य ब्लॉकों के निरीक्षण के लिए निकले। दोपहर दो बजे से लेकर चार बजे तक सर्किट हाउस में कानून और विकास कार्यों की बैठक करेंगे। शाम पांच बजे फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे।