यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Firozabad Blast News: पटाखा गोदाम ब्लास्ट में 5 की मौत 11 घायल; 11 घंटे चला एसडीआरएफ का बचाव अभियान, PHOTOS
Explosion In Firecracker Factory Update News शिकोहाबाद के नौशहरा में धमाके के बाद दो घंटे तक चीखपुकार मच रही। मलबे में दबे अपनों को निकलवाने के लिए ग् ...और पढ़ें

HighLights
- सोमवार रात अवैध आतिशबाजी गोदाम में हुआ था विस्फोट
- देर रात इटावा से पहुंची एसडीआरएफ की टीम
- रात में ही सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। Firozabad Blast News: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नौशेहरा में सोमवार रात घनी आबादी स्थित अवैध आतिशबाजी गोदाम में विस्फोट के बाद जिला प्रशासन ने 11 घंटे बचाव अभियान चलाया।
इटावा से बुलाई गई राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम भी रेस्क्यू में शामिल हुई। घटना में मृतकों की संख्या पांच और घायलोंं की संख्या 11 है। मामले में अभी प्राथमिकी नहीं लिखवाई गई है।

गोदाम में हुए धमाके के बाद पहुंची टीम।
गोदाम में हुआ था ब्लास्ट
नौशेहरा निवासी चंद्रपाल कुशवाहा के मकान को शिकोहाबाद के मुहल्ला बुर्ज निवासी भूरे खान ने किराए पर लेकर आतिशबाजी का अवैध गोदाम चला रहा था। रात 10 बजे हुई विस्फोट की घटना में आधा दर्जन मकान ढह गए थे। पांच लोगों की मृत्यु और 11 लोग घायल हो गए। रात 12 बजे इटावा से एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान मंगलवार सुबह 10 बजे तक चलाया गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव पर विलाप करतीं महिलाएं।
रात में ही हुए शवों के पोस्टमार्टम
शिकोहाबाद के गांव नौशेहरा में हुई विस्फोट की घटना में दम तोड़ने वाले सभी पांचों शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह आठ बजे तक करा कर नौशेहरा ले जाया गया। पोस्टमार्टम की शुरुआत रात दो बजे से हुई थी। रामलीला मैदान में सभी शव रखे।

डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित और एसडीआरएफ इंस्पेक्टर स्वजन को समझाने पहुंचे।
पीड़ित को 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग
स्वजन प्रत्येक पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक-एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और मुख्यमंत्री को नौशेहरा में बुलाने की मांग कर रहे हैं। डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित आक्रोशित लोगों को समझा रहे हैं।
.jpg)
धमाके के बाद मौके पर पहुंचे लोग।
एक और फैक्ट्री महज पांच सौ मीटर दूर
जिस गोदाम में विस्फोट हुआ। वहां से 500 मीटर की दूरी पर भूरे खां की पटाखा फैक्ट्री है। जिसे में देसी पटाखे बनाए जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार रुकनपुर निवासी नबी अब्दुल्ला इस फैक्ट्री में साझीदार है। घटना पंचायत सचिवालय के पास हुई। यहां आसपास कुशवाहा समाज के लोग रहते हैं। गोदाम के लिए मकान किराए पर देकर चंद्रपाल गांव के ही दूसरे हिस्से में बने दूसरे मकान में रहते हैं।
खबरें और भी

मौके पर उपस्थित सीडीओ, एसडीएम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए राजी करते हुए।
ट्रॉमा सेंटर में लाए गए दो घायल
हादसे में घायल दो लोगों को रात 11.30 बजे ट्रामा सेंटर ला गया। इनके नाम विशु और राकेश बताए गए हैं। रात 11.30 बजे एक 62 वर्षीय राममूर्ति को भी मलबे से निकाला गया। उन्हें शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया है।