सावन के पहले सोमवार से पहले आगरा ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, भारी वाहन प्रतिबंधित; इन रास्तों का करें प्रयोग
श्रावण मास के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा और मंदिरों में जलाभिषेक के कारण आगरा में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दो अगस्त शाम चार बजे से भा ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
श्रावण के पहले सोमवार पर आगरा में यातायात व्यवस्था बदली।
दो अगस्त शाम चार बजे से भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित।
राजेश्वर महादेव मंदिर मेले के लिए भी मार्ग परिवर्तन।
जागरण संवाददाता, आगरा। श्रावण मास के पहले सोमवार (तीन अगस्त) को कांवड़ यात्रा, प्रमुख शिव मंदिरों पर जलाभिषेक और राजेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले पारंपरिक मेले के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। दो अगस्त की शाम चार बजे से शहर में कोई भी भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा।
यह व्यवस्था तीन अगस्त को कार्यक्रम और मेले की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 आगरा-मथुरा पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा।
- श्रावण मास के पहले सोमवार पर दो अगस्त शाम चार बजे से रहेगा मार्ग परिवर्तन
- फिरोजाबाद से जयपुर जाने वाले भारी वाहनों को रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर निकाला जाएगा
- हाथरस से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को हाथरस पुलिस द्वारा सिकंदराराऊ एवं सादाबाद से परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा
- बाह्य मार्ग परिवर्तन के तहत, फिरोजाबाद से जयपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे
- अलीगढ़ से आने वाले वाहन खंदौली चौराहे से मुड़ी चौराहे होते हुए एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जाएंगे
- भरतपुर और फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन महुअर से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे
- यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा की तरफ आने वाले वाहन खंदौली न उतरकर कुबेरपुर होकर जाएंगे। जलेसर (एटा) से आगरा आने वाले वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जाएंगे
- रामबाग चौराहे से हाथरस की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन एनएच-19 से एत्मादपुर बरहन तिराहे से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 आगरा-फिरोजाबाद मार्ग पर निर्बाध चलेंगे वाहन
- शहर में प्रवेश के सभी स्थानों पर बैरियर ड्यूटी लगाकर डायवर्जन किया जाएगा
- रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, तोरा चौकी, एकता थाना समेत अन्य हाईवे से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा
- राजेश्वर महादेव मंदिर, रावली महादेव मंदिर और मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है
- राजेश्वर महादेव मंदिर के लिए फूल सैय्यद चौराहा और अमर होटल से शमशाबाद रोड पर भारी एवं मध्यम वाहन नहीं जाएंगे हल्के चार पहिया वाहन गोल मार्केट राजपुर चुंगी तक आएंगे
- रावली महादेव मंदिर के लिए साई की तकिया चौराहा, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई भी बड़ा वाहन नहीं आ सकेगा
- मनकामेश्वर महादेव मंदिर के लिए चिम्मन पूड़ी चौराहा, दरेसी नंबर एक व दो तथा हाथीघाट तिराहे से कोई भी बड़ा वाहन नहीं आ सकेगा
यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं बस यात्रा सावन में होगी महंगी: डायवर्जन के दौरान 50 की जगह 105 KM का सफर, किराया 161 रुपये
डीसीपी यातायात सोनम कुमार ने बताया कि दो अगस्त की रात 11 बजे खुलने वाली नियमित नो एंट्री नहीं खुलेगी और पहले से जारी सभी नो एंट्री पास व अनुमति पत्र निरस्त रहेंगे। आपातकालीन वाहनों जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को बिना किसी रुकावट के निकाला जाएगा।