Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली-बदायूं बस यात्रा सावन में होगी महंगी: डायवर्जन के दौरान 50 की जगह 105 KM का सफर, किराया 161 रुपये

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 02:06 PM (GMT+05:30)

    सावन में कांवड़ यात्रा के कारण शुक्रवार आधी रात से सोमवार रात तक बरेली-बदायूं रूट पर बसों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। इससे यात्रियों को 50 किमी की जगह 1 ...और पढ़ें

    रोडवेज बस की फाइल फोटो।

    रोडवेज बस की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. सावन में शुक्रवार से सोमवार तक बस रूट डायवर्ट

    2. बरेली-बदायूं दूरी 50 से बढ़कर 105 किमी होगी

    3. किराया 75 रुपये से बढ़कर 161 रुपये हो जाएगा

    जागरण संवाददाता, बरेली। सावन में शुक्रवार से सोमवार तक रोडवेज बस से यात्रा करना है तो समय और पैसे दोनों अधिक लेकर निकलें। शुक्रवार आधी रात से सोमवार रात 12 बजे तक बसें बदले रूटों से संचालित होंगी। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में समय भी लगेगा और धन भी अधिक खर्च करना पड़ेगा।

    बरेली से बदायूं की दूरी 50 किमी है जो परिवर्तित मार्ग से 105 किमी हो जाएगी। वर्तमान में किराया 75 रुपये है, लेकिन डायवर्जन के दौरान 161 रुपये हो जाएगा।

    कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली से दिल्ली रूट पर डायवर्जन लागू नहीं किया जा रहा है। हाईवे पर एक साइड में कांवड़ियों का आवागमन रहेगा, जबकि दूसरी साइड में बसों और अन्य वाहनों का आवागमन चलता रहेगा। सबसे ज्यादा कांवड़ियां गंगाजल लेने बदायूं जिले के कछला गंगा घाट पर पहुंचते हैं, इसलिए बरेली-बदायूं रूट पर सावन में हर सप्ताह शुक्रवार से सोमवार तक रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।

    शुक्रवार आधी रात से सोमवार रात तक बदले रूटों से चलेंगी बसें

    डायवर्जन की अवधि में पुराना बस अड्डा से चलने वाली बसें पटेल चौक, चौकी चौराहा, बियाान कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट से बड़ा बाईपास होकर आगे जाएंगी। इसी मार्ग से उनकी वापसी भी होगी।

    दिल्ली की ओर जाने वाली बसें सेटेलाइट से नरियावल, ट्रांसपोर्ट नगर, इन्वर्टिस तिराहा बाइपास होकर आगे जाएंगी। लखनऊ की ओर जाने वाली बसें सेटेलाइट से नरियावल, ट्रांसपोर्ट नगर, फरीदपुर होते हुए निकलेंगी।

    बदायूं की तरफ जाने वाली बसें इन्वर्टिस तिराहा से फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज से पापड़ हमजापुर, मूसाझाग होते हुए बदायूं जाएंगी और इसी मार्ग से वापसी होगी।

    बरेली से बदायूं की दूरी 50 किमी है। बरेली से रामगंगा, देवचरा, भमोरा, बिनावर होते हुए बसें निकलती हैं।

    रूट डायवर्जन लागू हो जाने के बाद इन्वर्टिस तिराहा से फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज से पापड़ हमजापुर, मूसाझाग होते हुए बदायूं पहुंचने पर दूरी 105 किमी हो जाएगी। दूरी के हिसाब से किराया भी बढ़ जाएगा।

     

    यह भी पढ़ें- आसमान में दिखाई देगा शानदार नजारा: पृथ्वी के करीब आएगा धूमकेतु टेम्पल 2, दो अगस्त को देख सकेंगे

    इस संबंध में एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण कुमार बाजपेई का कहना है कि कांवड़ यात्रा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवधि में प्रशासन स्तर से तय किए गए रूटों से ही बसों का संचालन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- NHAI ने दिया महंगाई का झटका: अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे टोल टैक्स बढ़ा, नई दरें जारी


    खबरें और भी