NHAI ने दिया महंगाई का झटका: अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे टोल टैक्स बढ़ा, नई दरें जारी
अलीगढ़-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-509 पर टोल शुल्क में वृद्धि की गई है, जो 22 जुलाई से प्रभावी हो गई है। एनएचएआई द्वारा जारी नई दरों के अनुसार अब वा ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
अलीगढ़-मुरादाबाद NH-509 पर टोल शुल्क बढ़ा
नई दरें 22 जुलाई से प्रभावी, NHAI ने लागू कीं
कार, बस, ट्रक सहित सभी वाहनों पर असर
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। अलीगढ़-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-509 पर गांव मोहम्मद इब्राहिमपुर स्थित टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब पहले से अधिक टोल चुकाना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल शुल्क की संशोधित दरें लागू कर दी हैं।
नई दरों के अनुसार कार, जीप और वैन से लेकर भारी बहुधुरीय वाहनों तक सभी श्रेणियों में टोल शुल्क बढ़ाया गया है। संशोधित दरें 22 जुलाई से प्रभावी हैं और इन्हीं के अनुसार वसूली शुरू कर दी गई है।
कार, बस, ट्रक और बहुधुरीय वाहनों के लिए अलग-अलग शुल्क दरें निर्धारित
एनएचएआइ के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि शुल्क संशोधन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना के तहत किया गया है। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-व्यावसायिक वाहन स्वामियों के लिए 2026-27 में 360 रुपये का मासिक पास उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए 3,075 रुपये का वार्षिक पास भी जारी रहेगा।
नई दरों के अनुसार ये है शुल्क
- नई दरों के अनुसार कार, जीप और हल्के मोटर वाहनों का एकल टोल 80 रुपये तथा एक दिन में आने-जाने का शुल्क 120 रुपये निर्धारित किया गया है।
- हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए यह शुल्क 130 और 195 रुपये
- बस और दो धुरी वाले ट्रक के लिए 275 और 410 रुपये, तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहनों के लिए 300 और 450 रुपये
- चार से छह धुरी वाले भारी वाहनों के लिए 430 और 645 रुपये
- सात या उससे अधिक धुरी वाले वाहनों के लिए 520 और 785 रुपये तय किया है।
पहले ये था टोल
पहले कारों पर 80 रुपये टोल था, वही रहा, लेकिन अन्य अधिकांश श्रेणियों में शुल्क बढ़ाया गया। हल्के वाणिज्यिक वाहनों का एकल शुल्क 125 से बढ़कर 130 रुपये, बस और ट्रक का 265 से 275 रुपये, तीन धुरी वाले वाहनों का 290 से 300 रुपये, चार से छह धुरी वाले भारी वाहनों का 420 से 430 रुपये तथा सात या उससे अधिक धुरी वाले वाहनों का 510 से 520 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह रिटर्न यात्रा और मासिक पास की दरों में भी वृद्धि की गई है।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने सर्किट हाउस आगरा में किया डिनर: पनीर पकौड़ा को इनकार, लौकी-तोरई की सब्जी के साथ चखा खीर का स्वाद
20 किलोमीटर दायरे के स्थानीय वाहन स्वामियों को मिली है विशेष रियायत
मासिक पास की नई दरों के तहत कार, जीप और वैन के लिए 2,695 रुपये, हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए 4,350 रुपये, बस और ट्रक के लिए 9,120 रुपये, तीन धुरी वाले वाहनों के लिए 9,950 रुपये, चार से छह धुरी वाले वाहनों के लिए 14,300 रुपये तथा सात या उससे अधिक धुरी वाले वाहनों के लिए 17,410 रुपये निर्धारित किए गए हैं।