Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटन उत्सव ताज महोत्सव कहां आयोजित होता है? यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के सवालों में छाया आगरा

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 11:04 AM (IST)

    आगरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 28 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र उम्मीद से ज्यादा आसान लगा। परीक्षार्थियों ने बताया कि प ...और पढ़ें

    होमगार्ड की परीक्षा के बाद सेंटर से बाहर आते अभ्यर्थी।

    होमगार्ड की परीक्षा के बाद सेंटर से बाहर आते अभ्यर्थी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड की परीक्षा 28 केंद्रों पर दो पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच तक हुई। जिसमें एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और आसपास के जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए।

    केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थी बोले- उम्मीद से ज्यादा आसान रहा पेपर

    हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज और एमजी रोड स्थित आगरा कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों के चेहरे पर रौनक दिखाई दी। अभ्यर्थी बोले- पेपर उम्मीद से ज्यादा आसान रहा। मैरिट अधिक जाने की संभावना है। पेपर में पर्यटन उत्सव ताज महोत्सव प्रतिवर्ष किस स्थान पर आयोजित किया जाता है?

    भारत के किस राज्य में होली का त्योहार या ओशांग के रूप में मनाया जाता है?, राजा पृथ्वीराज चौहान के पिता का क्या नाम था?, कौन-सा भारतीय संगठन भूटान के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है? यूट्यूब पर अपलोड किया गया पहला वीडियो कौन-सा था और इसे किसने अपलोड किया?

    उत्तर प्रदेश की आधिकारिक भाषा कौन-सी है?, उत्तर प्रदेश में किस शहर को पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है? धनतेरस किस भारतीय त्योहार की शुरुआत है? जैसे आसान प्रश्न पूछे गए।

    अभ्यर्थी बोले, आसान रहा पेपर

    'पिछले पेपरों के मुताबिक इस बार का पेपर आसान था, 100 में से 80 नंबर का पेपर करके आया हूं। इस बार मैरिट बहुत अधिक जाने की संभावना है। - विनय कुमार, फिरोजाबाद'
    'एचआइवी, महिलाओं, ग्रामीण विकास और कृषि से संबंधित प्रश्नों को हल करने में समय नहीं लगा। मैंने आनलाइन और ऑफलाइन ही पेपर की तैयारी की थी। - तनु, फिरोजाबाद'
    'महिला प्रीमियर लीग का खिताब किस टीम ने जीता? जैस आसान प्रश्न पूछे गए। प्रश्न पत्र को देखकर परीक्षा हाल में बैठे अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए। - संजीव, मक्खनपुर'
    लगभग 70 प्रतिशत पेपर आसान था। आत्मनिर्भर भारत अभियान की कब शुरुआत हुई और तुगलक वंश के संस्थापक कौन थे, जैसे सरल प्रश्न पूछे गए। - अंकित पाल, मैनपुरी'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सीतापुर में सड़क हादसा: मां-बेटे समेत तीन की मौत, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर

    यह भी पढ़ें- ताजनगरी में लू का कहर: सीजन का सबसे गर्म दिन, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम