सीतापुर में सड़क हादसा: मां-बेटे समेत तीन की मौत, ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर
सीतापुर के गोला मार्ग पर देर रात हुए सड़क हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घा ...और पढ़ें

हादसा में क्षतिग्रस्त बाइक।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सीतापुर। गोला मार्ग पर शनिवार की देर रात मार्ग दुर्घटना में मां - बेटे सहित तीन की मौत हो गई। रामकोट के अरथाना निवासी हिमांशु पांडेय अपनी मां रेखा व गांव की सुनीता वाजपेयी के साथ बाइक पर सवार होकर लखीमपुर के कलिया गांव में रिश्तेदारी में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से देर रात सभी वापस आ रहे थे।
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
गोला मार्ग पर अंगरासी के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि ट्रक छोड़कर चालक भाग गया है, तलाश की जा रही है।