Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra Love Jihad Case: साहिल के झूठ आए सामने, आलीशान कोठी, कई गाड़ियां दिखाई फिर होटल में लूटी किशाेरी की इज्जत

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 07:13 AM (IST)

    Love Jihad Case Agra News In Hindiकमला नगर में कोठी दिखा साहिल ने किशोरी को जाल में था फंसाया। ब्लैकमेल और दुष्कर्म में जेल गए आरोपित का सच आया सामने। ...और पढ़ें

    गैराज में कार धाेने वाले साहिल खान ने आलीशान कोठी दिखाकर फंसाई थी किशाेरी, मां भी गई जेल
    गैराज में कार धाेने वाले साहिल खान ने आलीशान कोठी दिखाकर फंसाई थी किशाेरी, मां भी गई जेल

    HighLights

    1. तीन साल से किशाेरी को कर रहा था ब्लैकमेल
    2. इंस्टग्राम पर गाड़ियों संग फोटो खिंचाकर डालता था साहिल

    आगरा, जागरण संवाददाता। गैराज में कार धोने वाले साहिल ने खुद को शहर का बड़ा जूता कारोबारी बताया था। कपड़ा व्यापारी की नाबालिग पुत्री को कमला नगर की एक आलीशान कोठी दिखाई थी। इससे किशोरी को उसके प्रभाव में आ गई थी। पुलिस ने आरोपित की मां रूखसाना को भी जेल भेजा है।साहिल ने किशोरी को ब्लैकमेल करके लिए जेवरात अपनी मां को दिए थे।

    पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में भेजा जेल

    छत्ता पुलिस ने साहिल खान को दुष्कर्म, पाक्सो, आइटी एक्ट और धोखाधड़ी में जेल भेजा है। साहिल ने छत्ता क्षेत्र के रहने वाले कपड़ा व्यापारी की पुत्री को इंस्टाग्राम पर दिव्यांशु अग्रवाल बनकर फंसाया था। प्रभारी निरीक्षक छत्ता अनुराग शर्मा ने बताया कि पुलिस की जांच में आरोपित के बारे में कई नए तथ्य सामने आए हैं। साहिल ने इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अलग-अलग नाम से कई आइडी बना रखी थीं।

    बड़ी बहन को फंसाने में नाकाम रहा था साहिल

    दुष्कर्म पीड़िता की बड़ी को साहिल ने अमन बनकर अपने जाल में फंसाया था। उसे शादी का झांसा भी दिया था। जबकि छोटी बहन से दिव्यांशु अग्रवाल के नाम से चैट करता था। बड़ी बहन को उसकी हरकतों से शक हो गया था। आरोपित से दूरी बना ली थी। साहिल ने किशोर से पहली मुलाकात कमला नगर के एक होटल में की थी। उसे कमला नगर की एक भव्य कोठी दिखाई, वहां कई लग्जरी कार खड़ी थीं।

    छह महीने पहले लगा सच का पता

    साहिल ने इस कोठी और गाड़ियों को अपना बताया था। झांसा दिया कि वह अपने पिता से किशोरी के पिता को फोन करा दोनों की शादी को राजी करने का प्रयास करेगा। छह महीने पहले किशोरी को साहिल का सच पता चला तो वह ब्लैकमेलिंग पर उतर आया।

    खबरें और भी

    किशोरी को धमकी देने लगा कि उसके अश्लील फोटो और वीडियाे उसके पिता को भेज देगा। उसकी कालोनी में अश्लील पोस्टर चिपका देगा। उस पर तेजाब फेंकने की धमकी देता था। इस पर किशोरी ने स्वजन को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

    प्रभारी निरीक्षक अनुराग शर्मा ने बताया कि आरोपित की मां रुखसाना को भी जेल भेजा गया है।