Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर सेना का अधिकारी बता प्रेम जाल में फंसाया, दूसरे से शादी करने पर ब्लैकमेलिंग

    By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:11 PM (IST)

    वैवाहिक वेबसाइट पर खुद को सेना का अधिकारी बताकर एक युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और निजी वीडियो बना लिए। युवती की दूसरी जगह शादी होने पर उसने व ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, आगरा। वैवाहिक वेबसाइट पर युवक ने खुद को सेना का अधिकारी बताकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में शादी करने से मना कर दिया। युवती के दूसरी जगह शादी करने पर उसने उसके निजी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। आरोपित ने युवती के पति को भी धमकी दी।

    पीड़िता ने एकता थाने में मथुरा के युवक के खिलाफ साइबर अपराध, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2023 में मथुरा निवासी रोहित कुंतल उर्फ गंभीर सिंह से उसकी मुलाकात एक वैवाहिक वेबसाइट पर हुई थी। रोहित ने खुद को सेना का अधिकारी बताया और शादी का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान उसने कुछ निजी फोटो और वीडियो बना लिए

    जब शादी की बात आई, तो वह टालता रहा। बाद में पता चला कि रोहित विवाहित और दो बच्चों का पिता है और उसने युवती को नौकरी और परिवार के बारे में धोखा दिया। युवती का आरोप है कि रोहित ने उसका वाट्सएप एक्सेस कर लिया और उसके होने वाले पति को आपत्तिजनक मैसेज भेजे।

    उसने फोटो और वीडियो भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    खबरें और भी