विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra: फतेहाबाद में क‍िशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी ने पकड़े जाने से पहले ही कर ली आत्महत्या

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Updated: Tue, 05 Sep 2023 09:16 PM (IST)

आगरा के फतेहाबाद में किशोरी को टेंपो सवार युवकों ने अगवा कर लिया। टेंपो से वे नाले के पास तक ले गए। वहां तीनों ने दुष्कर्म किया। छह घंटे बाद आरोपित बद ...और पढ़ें

क‍िशोरी को अगवा कर सामूह‍िक दुष्‍कर्म।- सांकेति‍क तस्‍वीर
क‍िशोरी को अगवा कर सामूह‍िक दुष्‍कर्म।- सांकेति‍क तस्‍वीर

फतेहाबाद (आगरा), संवाद सूत्र। पिता की दुकान से घर लौट रही किशोरी को सोमवार शाम टेंपो सवार युवकों ने अगवा कर लिया। टेंपो से वे नाले के पास तक ले गए। वहां तीनों ने दुष्कर्म किया। छह घंटे बाद आरोपित बदहवास हालत में किशोरी को गांव के पास ही फेंक गए। रात में आश्रम पर रुकने के बाद सुबह किशोरी ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली, जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

प‍िता की दुकान से घर वापस लौट रही थी क‍िशोरी   

निबोहरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के पिता की गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में फल की दुकान है। किशोरी भी पिता की मदद को प्रतिदिन सुबह दुकान पर जाती थी। सोमवार शाम सात बजे वह रोजाना की तरह दुकान से घर जा रही थी। किशोरी के पिता के अनुसार, गांव से करीब पांच सौ मीटर पहले बाइक सवार एक युवक ने किशोरी को कंकड़ मारकर रोका। इसके बाद हाथ पकड़ लिया।

क‍िशोरी से दुष्‍कर्म 

थोड़ी देर में ही पीछे से ऑटो सवार शमसाबाद के मुक्तिपुरा के रहने वाले रूपेश, करुआ और जगदीश पहुंच गए।ऑटो रूपेश का है। तीनों आरोपी ऑटो में बैठाकर किशोरी को वहां से ले गए। शमसाबाद क्षेत्र में एक नाले के पास जाकर उन्होंने ऑटो रोक लिया। अंधेरे में सूनसान क्षेत्र में सूखे नाले में ले जाकर तीनों युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वे उसे ऑटो में घुमाते रहे। रात में एक बजे आरोपित ऑटो से किशोरी को ले गए और गांव के पास ही आश्रम के पास किशोरी को फेंककर भाग गए।

Bareilly News: शावेज के दुस्साहस से हिंदू छात्रा की गई जान, दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर की आत्महत्या

आरोप‍ियों के खि‍लाफ केस दर्ज 

बदहवास हालात में देखकर आश्रम पर मौजूद बाबा ने किशोरी को रोक लिया। मंगलवार सुबह किशोरी के स्वजन को आश्रम से सूचना मिली, तब वे वहां पहुंचे। किशोरी ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। गांव के लोगों के साथ किशोरी को लेकर स्वजन दोपहर में थाना निबोहरा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में अभियोग दर्ज करा दिया।

Agra Love Jihad Case: साहिल के झूठ आए सामने, आलीशान कोठी, कई गाड़ियां दिखाई फिर होटल में लूटी किशाेरी की इज्जत

मुकदमे में एक अज्ञात युवक भी शामिल है। आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही थी। तभी शाम चार बजे पुलिस को जगदीश के आत्महत्या करने की जानकारी मिल गई। डीसीपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आटो चालक रूपेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।एक अन्य आरोपित जगदीश ने आत्महत्या कर ली है। अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी की प्रयास किए जा रहे हैं।