यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Mandir: 22 जनवरी को मुस्लिम बस्तियों में दीवाली मनाई जाएगी, घर-घर जलेंगे दिए, आगरा में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने बांटे दीपक
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने दिया सभी को दीप जलाने का संदेश। पांच हजार मुस्लिमों को बांटे दीपक। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार ...और पढ़ें

HighLights
- 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए बांटे दीपक
- मुस्लिम बस्तियों में कैंप लगाकर किया जागरूक
जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाला विग्रह की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा अल्पसंख्यक मोहल्ले में कैंप लगाकर पांच हजार दीप मुस्लिम समाज बांटे। सभी से 22 जनवरी को दीप जलाने व दिवाली मनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
आगरा में आलमगंज नौबस्ता पीर बहादुरी मुस्लिम बस्तियों में कैंप लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बताया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सरकार की किसी भी योजना में कोई भेदभाव नहीं कर रहे हैं। चाहे पक्के मकान, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने की बात हो आदि योजनाओं में बराबरी से लाभ मिल रहा है।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सभी लोग अपने घरों पर दीप जलाकर खुशियां मनाएं। कार्यक्रम में गोपेश्वर मंडल के अध्यक्ष डा. अमित पटेल, कदीर अली, सलीम मलिक, ताजुद्दीन सूफी, अहमद हुसैन व अन्य मौजूद रहे।