Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra News: 'मेरी तो किस्मत ही खराब, पहला पति अच्छा नहीं निकला, दूसरा भी नापसंद', अब पुलिस में पहुुंचा मामला

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 07:46 AM (GMT+05:30)

    Agra Latest News In Hindi तीसरे पति की तलाश पर पुलिस में पहुुंचा मामला। पति की पुलिस में शिकायत पर कांउसलिंग में पहुंचा मामला। मनपसंद पति नहीं मिलने प ...और पढ़ें

    Agra News: दूसरा पति भी नापसंद, तीसरे की तलाश पर पुलिस में पहुुंचा मामला
    Agra News: दूसरा पति भी नापसंद, तीसरे की तलाश पर पुलिस में पहुुंचा मामला

    HighLights

    1. काउंसलर से कहा, विचार और व्यवहार उससे मेल नहीं खाते हैं
    2. नापसंद होने के कारण अब तीसरे पति की तलाश में है पत्नी

    जागरण संवाददाता, आगरा। मेरी तो किस्मत ही खराब है, पहला पति अच्छा नहीं निकला। उसके साथ बुरा अनुभव रहा। उसे तलाक देकर दूसरी शादी की, अब ये भी पहले जैसा ही निकला। ये पति भी मुझे नापसंद है। इसके साथ नहीं रहना।

    रविवार काे पुलिस परिवार परामर्श केंद्र पहुंची विवाहिता ने काउंलसर से विवाहिता ने यह कहा तो पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। विवाहिता के अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए अगली तारीख दी है।

    पति और पत्नी का अजब मामला पहुंचा परामर्श केंद्र

    रविवार को पति-पत्नी का अजब गजब मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। जयपुर के रहने वाले पति ने पुलिस में शिकायत की थी। पति का कहना था कि आगरा की रहने वाली युवती से छह महीने पहले शादी हुई है। छह महीने हुए हैं। वह एक अस्पताल में कर्मचारी है।

    ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: शरद पूर्णिमा पर मंदिर के दर्शन समय में हुआ बदलाव, दर्शन के लिए आने से पहले जानिए टाइमिंग

    पत्नी बोली, पति उसे नापसंद

    पत्नी साथ रहने को तैयार नहीं है। काउंसलर ने पत्नी से बात की तो उसने बताया कि पति उसे नापसंद है। पति के विचार और व्यवहार उससे मेल नहीं खाते हैं। इसलिए उसके साथ नहीं रह सकती। पत्नी ने बताया कि ये उसकी दूसरी शादी है।

    ये भी पढ़ेंः Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर की जमीन खाेखली कर रहे चूहे!, रात में बुझाया जा रहा ठाकुरजी के गर्भ गृह का दीपक

    दूसरा पति भी मन के मुताबिक नहीं मिला। वहीं, पति का कहना था कि पत्नी अब तीसरी शादी करना चाहती है। इसलिए उसके साथ रहना नहीं चाहती है। काउंसलर ने दोनों को अब अगली तारीख दी है

    सास-बहू की खटपट में पति होटल में रहने को मजबूर

    सास और बहू की खटपट में पति ने घर छोड़ दिया। दो महीने से होटल में रह रहा है। कमला नगर के एक कारोबारी परिवार का मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। पत्नी ने पुलिस मे शिकायत की, पति घर का खर्चा नहीं देता है।

    खबरें और भी

    रविवार को पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। बातचीत करने पर पता चला कि पति कपड़ा व्यापारी है। पति ने बताया कि पत्नी की उसकी मां से नहीं बनती। दोनों को समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो उसने घर छोड़ दिया। दो महीने से होटल में रह रहा है।

    काउंसलर ने दंपती के बीच सुलह के लिए अब अगली तारीख दी है।परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद 16 जोड़ों में सुलह हो गई।