Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Banke Bihari Mandir: शरद पूर्णिमा पर मंदिर के दर्शन समय में हुआ बदलाव, दर्शन के लिए आने से पहले जानिए टाइमिंग

    By Vipin ParasharEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 06:18 AM (IST)

    Chandra Grahan 2023 Banke Bihari Temple News चंद्र ग्रहण के चलते इस बार ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दोपहर बाद बंद रहेगा। चांदनी रात में जब ठाकुर बांकेबिहा ...और पढ़ें

    Chandra Grahan 2023: बांकेबिहारी मंदिर में बदला चंद्र ग्रहण के चलते शरद पूर्णिमा पर समय।
    Chandra Grahan 2023: बांकेबिहारी मंदिर में बदला चंद्र ग्रहण के चलते शरद पूर्णिमा पर समय।

    HighLights

    1. चंद्रग्रहण के चलते दोपहर 3.30 बजे से बंद हो जाएंगे मंदिर के पट
    2. इस बार चांदनी के बजाय सूर्य की रोशनी में दर्शन देंगे बांकेबिहारीजी

    संवाद सहयोगी, वृंदावन/मथुरा। शरद पूर्णिमा पर ठाकुर बांकेबिहारीजी साल में एक ही दिन महारास की मुद्रा में चंद्रमा की चांदनी में मुरली बजाते हुए भक्तों को दर्शन देते हैं। लेकिन, इस बार चंद्रग्रहण के कारण ठाकुरजी चंद्रमा की रोशनी में नहीं सूर्य की रोशनी में भक्तों को मुरली बजाते हुए दर्शन देंगे।

    चंद्रग्रहण के चलते मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन किया गया है। ऐसे में दोपहर 3.30 बजे तक ही आराध्य महारास की मुद्रा में मुरली बजाते हुए भक्तों को दर्शन देंगे।

    मंदिर के दर्शन समय में बदलाव

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर 28 अक्टूबर को चंद्रग्रहण के कारण मंदिर के दर्शन समय में बदलाव किया है।

    ये भी पढ़ेंः Taj Carnival में आइए खूबसूरत शहर आगरा, देखिए हाट एयर बैलून राइड से ताजमहल, चखने को मिलेंगे देश के 50 लजीज खाने

    मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा के अनुसार 28 अक्टूबर को सुबह राजभोग सेवा के दर्शन तय समय 7.45 बजे खुलेंगे। वहीं दोपहर को एक घंटे पहले 10.55 बजे राजभोग आरती के बाद 11 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। जबकि सामान्य दिनों में दोपहर को 12 बजे मंदिर के पट बंद हो रहे हैं।

    ये भी पढ़ेंः Agra News: राजस्थान के बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह को राहत, फर्जी कागज लगाकर दसवीं करने के आरोप में मिली जमानत

    इसी तरह सायंकालीन शयनभोग सेवा के दर्शन दोपहर 12.30 बजे खुलेंगे, जो सामान्य दिनों में शाम 4.30 बजे खुल रहे हैं।

    दोपहर बाद 3.25 बजे शयन आरती करने के साथ 3.30 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। सूतक काल के कारण दोपहर बाद 3.30 बजे ही ठाकुरजी के पट बंद हो जाएंगे। इसके बाद दूसरे दिन 29 अक्टूबर को नियमित समय 7.45 बजे ही दर्शन खुलेंगे।