Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra News: राजस्थान के बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह को राहत, फर्जी कागज लगाकर दसवीं करने के आरोप में मिली जमानत

    By jasveer Singh Edited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 06:32 AM (IST)

    Agra News In Hindi राजस्थान के बाड़ी के विधायक गिर्राज सिंह पर फर्जी कागज लगाकर दसवीं करने का आरोप लगा था। आरोपित के वकीलों ने दलील दी कि विधायक के सा ...और पढ़ें

    Agra News: फर्जी कागज लगा दसवीं करने के आरोपित राजस्थान के विधायक को जमानत
    Agra News: फर्जी कागज लगा दसवीं करने के आरोपित राजस्थान के विधायक को जमानत

    HighLights

    1. आरोपित राजस्थान के विधायक को मिली जमानत
    2. दसवीं में फर्जी कागजात देने के आरोप

    जागरण संवाददाता, आगरा। राजस्थान में नवीं पास करने के फर्जी दस्तावेज लगाकर आगरा से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के आरोपित राजस्थान के धौलपुर जिले की बाड़ी विधानसभा के विधायक की जमानत अदालत ने स्वीकार कर ली है।

    विधायक बाड़ी गिर्राज सिंह पूर्व में तीन बार अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर चुके थे, अब चौथी बार में जिला जज की अदालत ने उनकी याचिका स्वीकार की है।

    ये था मामला

    थाना मदन मोहन गेट के मोती कटरा स्थित डी. ए. वी. इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सुमन देवी ने जनवरी 2019 में मुकदमा दर्ज कराया कि विधायक गिर्राज सिंह ने खुद को वर्ष 1990 में धौलपुर के बाड़ी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निधारा से नवीं पास होने के कागजात देकर दसवीं की व्यक्तिगत परीक्षा दी थी।

    ये भी पढ़ेंः  Agra News: खेरिया एयरपोर्ट अब जल्द होगा विस्तार, 123 करोड़ हुए मंजूर; इन किसानों से खरीदी जाएगी जमीन

    विधायक ने दिया अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र

    शिकायत पर जांच के दौरान विद्यालय से जानकारी दी गई कि 1990 - 91 में वहां माध्यमिक कक्षाओं का संचालन ही नहीं होता था। विधायक द्वारा तीन बार अग्रिम जमानत के प्रार्थना पत्र दिए गए पर अदालत ने स्वीकार नहीं किए। शुक्रवार को आरोपित विधायक के अधिवक्ता कृष्ण कांत शर्मा, विजय कांत आदि के द्वारा अदालत में दलील दी कि विधायक के साथ राजनैतिक विद्वेष से झूठे आरोप लगाए गए हैं।

    ये भी पढ़ेंः बिहार में नशीले इंजेक्शन का जानलेवा खेल... बिना पर्ची के मेडिकल स्टोर पर बिक रही ये दवा, अब पुलिस ने कसा शिकंजा

    इसके बाद जिला जज विवेक संगल ने एक लाख की दो जमानत या इतनी ही राशि के व्यक्तिगत बंध पत्र पर रिहाई के आदेश दिए हैं।