Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा का यूपी से है बेहद गहरा रिश्ता, भाई ने बताई सादगी भरे जीवन की बातें

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 07:52 AM (IST)

    Rajashtan CM Bhajan Lal Sharma राजस्थान के मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा कुछ वर्ष पहले आगरा में एक महीने से भी अधिक समय रुके थे। उनका आगरा में बुआ का ...और पढ़ें

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के रिश्ते की बुआ के बेटे सुनील के साथ। सौः स्वजन।
    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के रिश्ते की बुआ के बेटे सुनील के साथ। सौः स्वजन।

    HighLights

    1. आगरा में कर चुके हैं चुनाव प्रचार
    2. बुआ की बेटी में बांटे थे कार्ड

    जागरण संवाददाता, आगरा। वर्ष 1990 में भजनलाल भैया आगरा आए थे। बहन गौरा की शादी तय हो गई थी। भजन भैया को जैसे ही इसकी जानकारी हुई। वह यहीं रुक गए। हलवाई को बुक कराने का काम हो या फिर कार्ड बांटने का। हर काम की जिम्मेदारी उन्होंने अपने कंधे पर ले ली।

    वह एक ही बात कहते थे जो भी करो मन से करो। पूरी ताकत झोंक दो। उन्हें किसी भी तरीके का कोई घमंड नहीं है। जब भी मौका मिलता है। परिवार के सदस्यों का हाल जरूर पूछते हैं। वर्ष 2017 में चुनाव प्रचार में आगरा आए थे। ये शब्द हैं मलपुरा के सुनील उपाध्याय के।

    भजन लाल शर्मा के रिश्ते की बुआ के बेटे

    सुनील राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के रिश्ते की बुआ के बेटे हैं। सुनील बताते हैं कि भजनलाल का मलपुरा में आना जाना है। वर्ष 1990 में वह एक से डेढ़ माह तक रुके थे। किसी भी बात के लिए वह झिझकते नहीं थे। खेरिया मोड़ से लेकर ईदगाह बस स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों में घूमते जाते थे।

    साइकिल की सवारी कुछ खास पसंद थी। सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते थे। सुनील के अनुसार वर्ष 11 मार्च 2016 में पूजा की शादी में आए थे। इसके बाद वर्ष 2017 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया था। इसमें प्रमुख रूप से फतेहपुरसीकरी और आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

    खबरें और भी

    Read Also: Vande Bharat Express: साढ़े चार घंटे में आगरा-प्रयागराज का सफर, नए साल में शुरू होगी सुफरफास्ट वंदे भारत

    मंगलवार को जैसे ही भजन लाल को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा हुई। मलपुरा में जश्न मनाया गया। रिश्तेदारों ने मिठाई का वितरण किया। इसमें शशि कुमार, धर्मेंद्र उपाध्याय, भूपेंद्र उपाध्याय, वेद प्रकाश, सुख सिंह सहित अन्य शामिल रहे। 

    Read Also: Vrindavan Banke Bihari; वृंदावन आ रहे हैं तो जरा सोचकर बनाएं प्लान, होटल-गेस्ट हाउस फुल, ब्रज में यहां भी हैं करें दर्शन

    सत्तू खाने में सबसे अधिक पसंद

    सुनील ने बताया कि भजन लाल को सबसे अधिक सत्तू खाने में पसंद है। वर्ष 1990 में शादी समारोह में सत्तू की आए दिन मांग रखते थे। स्वजन सत्तू घोलकर देते थे।

    इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए फोटो 

    सुनील सहित अन्य सदस्यों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित किए।