Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raksha Bandhan Fashion: त्योहार पर लौटा इस खास ड्रेस का फैशन, एक्सपर्ट से जानें आप पर क्या करेगा सूट

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Tue, 02 Aug 2022 01:53 PM (IST)

    Raksha Bandhan Fashion रक्षाबंधन पर पारंपरिक परिधानों में सजेंगी बहनें। चूड़ीदार सूट का फैशन लौट आया। धोती कुर्ता भी बनवा रहीं महिलाएं। कार्ड सूट की भ ...और पढ़ें

    रक्षा बंधन पर फिर लौटा अनारकली सूट का फैशन। फोटो जागरण आर्काइव
    रक्षा बंधन पर फिर लौटा अनारकली सूट का फैशन। फोटो जागरण आर्काइव

    आगरा, जागरण संवाददाता। रक्षाबंधन नजदीक हैं।बाजार में राखियां दिख रही हैं। घेवर तैयार होने लगे हैं, इसके साथ ही बुटीक और दुकानदारों पर भी महिलाओं और युवतियों की भीड़ दिखनी लगी है। इस रक्षाबंधन पर बहनें पारंपरिक परिधानों में सजेंगी।

    रक्षाबंधन पर बहनें जितनी गंभीरता से अपने भाइयों की कलाइयों पर सजाने के लिए राखी ढूंढ रही हैं। उतनी ही गंभीरता के साथ अपने लिए परिधान भी ढूंढती हैं। इस साल बाजार में पैंट सूट के अलावा अनारकली और काफ्तान सूट भी काफी वैरायटी में उपलब्ध है।

    लौटा फिर वही पुराना फैशन का टशन

    फैशन डिजाइनर राखी कौशिक ने बताया कि इस साल चूड़ीदार सूट का फैशन लौट आया है। महिलाएं काफी अधिक संख्या में चूड़ीदार बनवा रही हैं। चूड़ीदार के साथ लंबा कुर्ता नहीं बल्कि घुटने तक की लंबाई वाले कुर्ते फैशन ट्रेंड में शामिल हैं। इसके अलावा इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज भी काफी पसंद की जा रही हैं। युवतियों को कार्ड सूट पसंद आ रहे हैं। इन्हें आफिस के अलावा पार्टियों में भी पहन सकते हैं। धोती के साथ टाप भी बनवा रहे हैं।

    फैशन डिजाइनर हिमानी सरन ने बताया कि युवतियों को पैंट के साथ क्राप टाप पसंद आ रहे है। इनके साथ लांग जैकेट बनवाई जा रही है।

    अपने स्किन टोन के अनुसार चुनें ड्रेस का कलर

    हिमानी के अनुसार अपनी स्किन टोन के अनुसार अपने सूट के रंग का चयन करें। वैसे इन दिनों फैशन में फ्लोरोसेंट रंग यानी वाइब्रेंट रंग काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा महिलाएं अपने सूट या कुर्ते पर कढ़ाई भी करवा रही हैं।

    साड़ियों में भी है ये खास डिमांड

    अगर बात साड़ियों की जाए तो आर्गेंजा की साड़ियों की काफी मांग है। आर्गेंजा में सिंथेटिक और काटन मिलाकर तैयार हो रहा है, जिससे ज्यादा फूला-फूला न लगे। लंहगा, साड़ी और सूटों में ड्रेपिंग स्टाइल काफी बनवाया जा रहा है।पैंट के साथ साड़ी भी तैयार हो रही हैं। 

    खबरें और भी