Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रामदास आठवले का विपक्ष पर हमला: राहुल गांधी व अखिलेश यादव समाज में डाल रहे फूट; पाकिस्तान की करते हैं बात

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 10:39 AM (IST)

    सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस और सपा पर संविधान को लेकर समाज में फूट डालने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी को देश विरोधी बताते हुए ...और पढ़ें

    रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) द्वारा सूरसदन में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में बोलते रामदास आठवले।
    रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) द्वारा सूरसदन में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में बोलते रामदास आठवले।

    HighLights

    1. मंत्री आठवले का कांग्रेस-सपा पर तीखा हमला
    2. राहुल गांधी को बताया देश विरोधी
    3. बसपा के वोट बैंक पर भाजपा की नजर

    जागरण संवाददाता, आगरा। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि, जिन्हें संविधान मंजूर नहीं है, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव संविधान दिखा-दिखाकर लोगों को गुमराह कर समाज में फूट डालने का काम कर रहे हैं। हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-दलित में दरार पैदा कर रहे हैं। संविधान को बदला नहीं जा सकता है। संविधान की कल्पना यूनाइटेड इंडिया की है।

    सर्किट हाउस में रविवार को प्रेसवार्ता में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि, राहुल गांधी देश विरोधी हैं और पाकिस्तान की बात करते हैं। देश की अर्थव्यवस्था नहीं, कांग्रेस मृत हो गई है।

    सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री ने कांग्रेस व सपा पर बोला तीखा हमला

    रामदास आठवले ने कहा, कि राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि, कांग्रेस के समय भारत दुनिया में 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समय देश चौथे नंबर पर आ गया है। राहुल गांधी के अरुण जेटली पर बयान की निंदा की। 

    बसपा का वोट बैंक कांग्रेस व सपा के पास जाने से रोकने को भाजपा रखेगी साथ

    उन्होंने कहा कि, उप्र में बसपा डाउन हो गई है। बसपा का वोट बैंक कांग्रेस या सपा के साथ नहीं जाए, इसलिए भाजपा हमें उप्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में साथ रखेगी। उन्होंने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद को अपनी पार्टी से जुड़ने का न्योता दिया।

    खबरें और भी

    संविधान का सम्मान करने आया हूं

    रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) द्वारा सूरसदन में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में रामदास आठवले ने कहा कि, वह आगरा किसी को डराने के लिए नहीं, डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के संविधान का सम्मान करने के लिए आए हैं। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

    आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कहा कि यह सम्मेलन देश के संविधान का सम्मान करने का है। आरपीआई के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, अरूप वर्मा, नेत्रपाल सिंह चौहान, राजकुमार वर्मा, अनिल कुमार, अजय अग्रवाल, जयप्रकाश बिंद आदि मौजूद रहे।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather News: यूपी के 46 जिलों में आज घनघाेर बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट; देखें आज का मौसम

    ये भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा में यूपी पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल! हेड कॉन्स्टेबल ने CPR देकर शिवभक्त की बचाई जान