होशियारपुर-आगरा एक्सप्रेस के एसी कोच में चूहों का आतंक, सो नहीं सके पैसेंजर; रेलवे अफसरों से शिकायत
30 जुलाई को होशियारपुर-आगरा एक्सप्रेस के एसी कोच में चूहों ने यात्रियों को परेशान किया, जिससे उनकी नींद खराब हुई। भाजपा नेता कृष्ण अरोड़ा ने रेलवे अधि ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
30 जुलाई को होशियारपुर-आगरा एक्सप्रेस में चूहों का उत्पात।
एसी कोच में यात्रियों को रात भर हुई परेशानी।
रेलवे अधिकारियों से शिकायत, कीट नियंत्रण की मांग।
जागरण संवाददाता, आगरा। होशियारपुर-आगरा एक्सप्रेस में 30 जुलाई को चूहों ने यात्रियों की नाक में दम कर दिया। चूहों की धमाचौकड़ी के चलते यात्री ठीक तरीके से सो नहीं सके। रेलवे स्टाफ से शिकायत के बाद कई यात्रियों की सीट बदल दी गई। चूहों के उत्पात से राहत नहीं मिली। अब इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की गई है।
30 जुलाई की है घटना, ठीक से नहीं सो सके यात्री
भाजपा नेता और समाजसेवी कृष्ण अरोड़ा 30 जुलाई को होशियारपुर-आगरा एक्सप्रेस से मथुरा आ रहे थे। ए-टू कोच में सफर कर रहे थे। कृष्ण अरोड़ा ने बताया कि होशियारपुर से मथुरा तक की यात्रा के दौरान कोच में कई चूहे लगातार सीटों के नीचे, ऊपर तथा यात्रियों के सामान के बीच दौड़ते रहे। इससे यात्रियों में भय और असहजता का माहौल बना रहा। यात्रियों की नींद हराम हो गई। इसकी शिकायत रेलवे स्टाफ से की गई।
रेलवे अधिकारियों से शिकायत
शिकायत के बाद कुछ यात्रियों की सीटें दूसरे स्थान पर बदल दी गईं लेकिन वहां भी चूहों की मौजूदगी के कारण समस्या जस की तस बनी रही। पूरी रात यात्रियों को डर और असुविधा के बीच सफर करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब सुबह ट्रेन मथुरा स्टेशन पहुंची, तभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। कृष्ण अरोड़ा ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।
अरोड़ा ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि सभी ट्रेनों, विशेषकर एसी कोचों में नियमित कीट एवं चूहा नियंत्रण (पेस्ट कंट्रोल), गहन सफाई और समय-समय पर निरीक्षण होना चाहिए।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी की पहल, उत्तराखंड में 1200 अग्निवीरों को मिलेगा दोबारा रोजगार