Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra News: 14 साल की लड़की को ब्लैकमेल कर होटल में दुष्कर्म; पिता ने आरोपित आमिर को रंगे हाथों पकड़ा

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 08:12 AM (GMT+05:30)

    Agra Crime News नाबालिग काे ब्लैकमेल कर होटल में दुष्कर्म करने वाला आमिर ताजमहल के आसपास पूर्व में लपकागीरी करता था। पुलिस की सख्ती के बाद उसने लपकागी ...और पढ़ें

    Agra News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित आमिर का प्रोफाइल फोटो। सौ. इंटरनेट
    Agra News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित आमिर का प्रोफाइल फोटो। सौ. इंटरनेट

    HighLights

    1. ताजगंज क्षेत्र में होटल अनमोल पेइंग गेस्ट की घटना
    2. पिता ने होटल से पकड़ पुलिस को सौंपा आरोपित

    जागरण संवाददाता, आगरा। नाबालिग को उसके पड़ोस में रहने वाला आमिर ब्लैकमेल कर रहा था। शनिवार को वह उसे ताजगंज क्षेत्र के होटल अनमोल पेइंग गेस्ट में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उस पर मतांतरण का दबाव भी बना रहा था।

    हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ होटल पहुंचे 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    ताजगंज क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। ताजगंज क्षेत्र के कोलिहाई का रहने वाला आमिर किशोरी को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था।

    होटल अनमोल पेइंग गेस्ट में ले गया आरोपित

    शनिवार दोपहर तीन बजे वह किशोरी को अपने साथ ताजगंज क्षेत्र के होटल अनमोल पेइंग गेस्ट में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और मतांतरण को दबाव बनाया। किशोरी घर से कोचिंग के लिए निकली थी। देर तक वापस न आने पर पिता ने तलाश की तो उसके होटल में होने की जानकारी मिली।

    हिन्दू संगठनों ने कमरे से पकड़ा आरोपित

    राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रांत अध्यक्ष रौनक ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों के साथ किशोरी के पिता होटल पहुंच गए। उन्होंने कमरा खुलवाकर आरोपित आमिर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया।इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

    ये भी पढ़ेंः Rishikesh Minor Rape Case: होटल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले मैनेजर को 20 साल की सजा

    ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Weather News: आज पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी, देखिए नैनीताल-दून का अपडेट

    हाथ में कलावा बांधकर रहता है आरोपित

    आरोपित आमिर इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। उसका फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट हैं, जिन पर उसने अपनी कई फोटो पोस्ट की हैं। इनमें उसके हाथ से कलावा भी बंधा दिख रहा है। वह खुद को राजा बताता था। किशोरी का मोबाइल नंबर हासिल करने के बाद उसने फोन पर उसे अपने जाल में फंसा लिया था।इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

    खबरें और भी