अटलपुरम फेज-3 में जमीन लेने का एक और मौका, एडीए ने आवासीय भूखंडों का रजिस्ट्रेशन किया शुरू
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अटलपुरम टाउनशिप के फेज-तीन में 215 आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू किया है, जिसकी अंतिम तिथि 16 मार्च है। इसमें एमआई ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। एडीए ने अटलपुरम टाउनशिप के फेज-तीन के आवासीय भूखंडों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। फेज तीन के सेक्टर आठ में 215 भूखंड हैं। इसकी अंतिम तिथि 16 मार्च है।
सेक्टर आठ में हैं 215 आवासीय भूखंड, 16 मार्च है अंतिम तिथि
शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली सहित अन्य अधिकारियों ने आवासीय भूखंडों के पंजीकरण की शुरुआत की। एमआईजी के 54, एमआईजी-2 के पांच, एमआईजी-तीन के 65, एचआईजी के 79, सुपर एचआईजी के 12 भूखंड हैं। ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
एडीए ने कॉलोनी के निर्माण को किया ध्वस्त
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की टीम ने शुक्रवार को छत्ता जोन में अवैध कॉलोनी के निर्माण को ध्वस्त किया। एडीए के अधिकारियों के अनुसार, रामपाल सिंह तोमर और राजेंद्र सिंह खसरा संख्या 543 नादऊ, यमुना एक्सप्रेसवे के पास करीब 5500 वर्गमीटर कालोनी का निर्माण कर रहे थे। इस कॉलोनी का लेआउट एडीए से स्वीकृत नहीं कराया गया है। टीम ने निर्माण को ध्वस्त कर दिया।