Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेवानिवृत्त जवान ने पत्नी को गोलियों से भूना, कहा था- 'मैंने पत्नी को मार दिया भाग जाओ वर्ना तुम्हारी बारी है'

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 07:10 AM (IST)

    Agra Crime News पत्नी की हत्या के बाद हत्याराेपित ने दी थी लोगों को धमकी। कालोनी वालाें को आता देख अंदर से बंद कर लिया था गेट। हाथ में बंदूक और धमकी क ...और पढ़ें

    सेवानिवृत्त जवान ने पत्नी को गोलियों से भूना।
    सेवानिवृत्त जवान ने पत्नी को गोलियों से भूना।

    आगरा, जागरण संवाददाता। मैंने नीता को मार दिया है, भाग जाओ वर्ना तुम्हे भी मार दूंगा। महेंद्र राठौर की धमकी के बाद कालोनी के लोग अपने घरों में जाकर बंद हो गए। उन्हें डर था कि जरा सी बात पर मरने-मारने पर उतारू महेंद्र सिंह गोलियां चला सकता था। कालोनी वालों के अनुसार सिर पर खून सवार था। जिसके चलते किसी की हिम्मत आगे बढ़ने की नहीं हुई।।

    ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर हैरान हुए थे निवासी

    महेंद्र सिंह के घर से मंगलवार की दोपहर ताबड़तोड़ गोलियाें की आवाज सुनकर कालोनी के लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे। गेट खोलने का प्रयास करने लगे। इस बीच महेंद्र सिंह हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर आया। बताया कि पत्नी नीता की हत्या कर दी है। इसके बाद उसने गेट अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने गेट खोला और बाइक लेकर निकल गया। दहशत के चलते बहू पूजा भी कमरे में बंद रही। उसके जाने के काफी देर बाद कालोनी के लोग घरों से बाहर निकले।

    आरोपित गया था परिचित के पास

    महेंद्र सिंह अपने परिचितों के पास गया था। उन्हें पत्नी की हत्या करने की बात बताया। परिचित ने कहा कि वह खुद काे पुलिस के हवाले कर दे। उसे बातों में उलझाए रखा। पुुलिस को हत्या की सूचना दी तो वह घटनास्थल और परिचित के यहां पहुंची। आरोपित को हिरासत में ले लिया।

    गुस्से में मार डाला

    पुलिस ने हत्यारोपित पति से पूछताछ की। उसके चेहरे पर पत्नी की हत्या का कोई पछतावा नहीं दिखाई दिया। पुलिस से कहा था कि गुस्से में मार डाला। वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर घर आया था। उम्मीद थी कि घर पर बहुत सम्मान मिलेगा। यहां आया तो सब कुछ उल्टा मिला। पत्नी बात-बात पर ताना देती थी। उसे पलटकर जवाब दे देती। उसकी बेइज्जती कर देती थी। जिससे वह परेशान हो गया था। पत्नी से कई बार कह चुका था कि वह अपनी आदत सुधार ले, किसी दिन अनर्थ हाे जाएगा।

    खबरें और भी

    दवा देने पर पत्नी से करता था झगड़ा

    परिवार के करीबी लोगों ने पुलिस को बताया कि महेंद्र सिंह बेहद गुस्से वाला है। वह बात-बात पर उत्तेजित हो जाता है। उसका उपचार भी चल रहा था। पत्नी उसे दवा देती तो शक करता। उसे लगता था कि पत्नी जानबूझकर उसे गलत दवा देती है। जिसे लेकर वह कई बार झगड़ा भी कर चुका था।