Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजा टोडरमल की बारादरी तक बनेगी रोड, CM योगी और मंडल आयुक्त के पास जागए प्रस्ताव

    Updated: Sat, 08 Nov 2025 06:31 PM (IST)

    राजा टोडरमल की बारादरी तक सड़क बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंडल आयुक्त के पास भेजा गया है। इस सड़क के बनने से राजा टोडरमल की ऐतिहा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, फतेहपुर सीकरी। हिंदुस्तान की राजधानी रही फतेहपुर सीकरी में रेलवे लाइन की पर जंगल में मौजूद राजा टोडरमल की बारादरी तक रास्ता बनाए जाने पर जोर दिया गया। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे आदर्श नगर पालिका परिषद परिसर में राजा टोडरमल की 436 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इस्लाम व समिति सदस्यों ने राजा टोडरमल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    पुण्यतिथि पर राजा टोडरमल का स्मरण करते हुए राजस्व प्रणाली में जरीव की पैमाइश के जनक को नमन किया गया। विश्व धरोहर स्मारक अवलोकन एवं भ्रमण को आने वाले देश-विदेश के पर्यटक राजा टोडरमल की बारादरी उनके निवास स्थान पर जाने से रास्ता न होने के कारण वंचित रहते है। राजा टोडरमल की बारादरी संरक्षित स्मारक है।

    क्या बोले पूर्व चेयरमैन?

    पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इस्लाम ने कहा स्मारक भ्रमण एवं अवलोकन को आने वाले देश-विदेश के पर्यटक राजा टोडरमल की बारादरी से रास्ता न होने के कारण वंचित रहते हैं। पालिका परिषद बोर्ड द्वारा इसलामगंज सड़क से बारादरी तक रास्ता बनाने को प्रस्ताव पारित करके प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मंडल आयुक्त को भेजा जाएगा। वक्ताओं ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों से राजा टोडरमल की बारादरी तक रास्ता निर्माण के प्रयास करने को कहा गया है।

    कार्यक्रम में राजा टोडरमल स्मारक समिति के जिला संयोजक मधुसूदन टंडन, खत्री महासभा आगरा के अध्यक्ष रूप नारायण टंडन, स्थानीय संयोजक रमेश सविता, मनीष पाराशर, मनीष वर्मा, अवधेश कुमार, नीरज शुक्ला, राजकुमार दास , शोएब, डॉ धर्मवीर चाहर, इब्राहिम पठान, दिलशाद, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र शुक्ला व अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन प्रमेन्द्र फौजदार द्वारा किया गया।