Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुद्दों की राजनीति पर दौड़ने लगी साइकिल, जातीय समीकरण पर जोर; आगरा में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सपा की रणनीति

    Updated: Mon, 11 May 2026 08:19 AM (IST)

    सपा ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए आगरा में जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी स्थानीय मुद्दों और पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) वोट बैंक के ज ...और पढ़ें

    सांकेति​क तस्वीर।

    सांकेति​क तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा पश्चिम बंगाल के परिणाम में भाजपा की जीत के बाद सपा ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मुद्दों की राजनीति पर साइकिल दौड़ने लगी है।

    आम लोगों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को सपाई उठा रहे हैं जिससे लोगों के बीच में पहुंचकर उनका समर्थन ले सकें। इसके साथ ही देहात की विधानसभाओं में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वोट बैंक के आकलन के लिए कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। इसी के आधार पर विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जातीय समीकरण को देखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।

    मुद्दों की राजनीति पर दौड़ने लगी साइकिल जातीय समीकरण के लिए होगा आकलन

    सपा ने 2012 में बाह सीट पर जीत दर्ज की थी। इससे पहले एक बार एत्मादपुर सीट पर भी सपा जीत दर्ज कर चुकी है। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए जिले की नौ विधानसभा सीटों पर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए आम लोगों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को उठाने के लिए कहा गया है। स्मार्ट मीटर के विरोध को सपा ने पूरा समर्थन दिया और जगह जगह प्रदर्शन किए।

    विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने में जुटे सपाई

    रहनकलां टोल पर विरोध जताने पर सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा भी दर्ज किए गए। शहर और देहात में सड़कों में गड्ढे, बारिश में जलभराव, गंदगी सहित अन्य आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सपाइयों को लोगों के बीच में जाकर प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही जिले की नौ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी के चयन के लिए जातीय समीकरण को आधार बनाया जाएगा।

    प्रत्याशी चयन के लिए देहात की विधानसभा में कार्यकर्ताओं को किया गया सक्रिय

    एत्मादपुर, बाह, खेरागढ़, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी और आगरा ग्रामीण में कार्यकर्ताओं को अपने स्तर से जातीय आंकड़ा जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे हर विधानसभा क्षेत्र में पीडीए के वोट का आकलन किया जा सके। इसी आधार पर प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा ने बताया कि कार्यकर्ताओं को देहात की विधानसभा में जातीय जनगणना के लिए लगाया गया है, इससे हर विधानसभा क्षेत्र में सपा के वोट का आकलन हो सकेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भाजपा की 2027 यूपी चुनाव रणनीति: सबसे युवा सुरेंद्र दिलेर को मंत्री बनाकर दलित वोट साधने की तैयारी, पश्चिमी UP में बढ़ेगी मजबूती

    यह भी पढ़ें- कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? जो योगी सरकार में बने राज्यमंत्री, राजनीति की तीसरी पीढ़ी और PDA की काट