Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP School Holidays: कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की चेतावनी, 12वीं तक के स्कूलों में इस तारीख तक हुईं छुट्टियां

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 08:33 AM (GMT+05:30)

    UP School Closed ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। गलनभरी सर्दी से लोग कांप रहे हैं। नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों में अवकाश था। लेकिन अब 12वीं तक के स्कूल ...और पढ़ें

    School Holidays: शीतलहर के कारण 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी है।
    School Holidays: शीतलहर के कारण 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी है।

    HighLights

    1. सर्दी के कारण आठ तक बढ़ी छुट्टियां
    2. आगरा में सुबह कोहरा छाने के बाद दिन में निकली धूप चली तेज हवा
    3. सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा दिन का तापमान

    जागरण संवाददाता, आगरा। School Holidays: कोहरा और गलन भरी सर्दी के बीच रविवार को दोपहर में धूप निकली। गलन भरी सर्दी से राहत मिल गई। मगर, दिन में तेज हवा चलती रही, तेज हवा चलने से रात में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 11 जनवरी से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ वर्षा हो सकती है।

    सर्दी लगातार बढ़ने से स्कूलों में अवकाश

    लगातार बढ़ती सर्दी से सभी परेशान है। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी से बचाने के लिए उनके स्कूलों की छुट्टियां सात और आठ जनवरी तक बढ़ा दी है। रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने इसका आदेश जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि मौमस के पूर्वानुमान में शीतलहर, ठंड व कोहरे का प्रकोप बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई है।

    आठ जनवरी तक सभी शैक्षणिक कार्य स्थगित

    इसे देखते सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक, सीबीएसई, सीआइएससीई समेत सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में सात और आठ जनवरी को शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। हालांकि आवासीय विद्यालय आदेश में अलग रहेंगे। आदेश पालन न होने पर कार्रवाई की जाएगी।

    बढ़ती ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों में कैद होकर बाहर निकल रहे हैं।

    गलनभरी सर्दी ने किया बेहाल

    सुबह छह बजे तक घना कोहरा छाया रहा, इसके बाद कोहरा छटने लगा। सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली, कुछ देर धूप निकलने के बाद बादल छा गए। इससे न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर तीन बजे तक तेज धूप निकली। इससे गलन भरी सर्दी से राहत मिल गई। धूप निकलने पर लोग छत पर बैठे रहे, इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम चार बजे के बाद तेज हवा चलने लगी, रात में भी ठंडी हवा चली, इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    11 जनवरी को मौसम बदलने का आसार, बादल छाने के साथ बारिश 

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह बादल छाने के बाद दोपहर में धूप निकलेगी। 10 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा, 11 जनवरी से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम में बदलाव के कारण बीमारियां भी बढ़ रही हैं। बच्चों में निमोनिया का खतरा बढ़ गया है।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच कोल्ड डे का अलर्ट, पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी के आसार

    ये भी पढ़ेंः Sambhal News: ऐतिहासिक श्रीबांके बिहारी मंदिर से हटेगा कब्जा, DM-SP ने देखा हाल; प्रशासन करेगा देखरेख