Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्ट मीटर का पहला पोस्टपेड बिल मोबाइल फोन पर आना शुरू, आगरा में 11 हजार उपभोक्ताओं को मैसेज का इंतजार

    By Vidhyaram Narwar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 24 Jun 2026 09:44 PM (IST)

    आगरा में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मई का पहला पोस्टपेड बिल मैसेज के जरिए मिलना शुरू हो गया है, लेकिन 11 हजार उपभोक्ताओं तक यह संदेश नहीं पहुंचा है। ऐ ...और पढ़ें

    स्मार्ट मीटर।

    स्मार्ट मीटर।

    जागरण संवाददाता, आगरा। स्मार्ट मीटर का पहली बार मई का पोस्टपेड बिल का मैसेज जून में आया है। 11 हजार उपभोक्ताओं के पास बिल का मैसेज नहीं पहुंचा है। उन्हें पता ही नहीं है कि उनका बिल कितना आया है। एक माह तक बिल जमा न होने पर उनका जब कनेक्शन कटने का नंबर आएगा, तब उन्हें पता चलेगा।

    ऐसी स्थिति पैदा होने से पहले ही उपभोक्ता बिल का पता कर लें, और बिल जमा कर दें। साथ ही अपना मोबाइल नंबर बिल के साथ अपडेट करा दें। जिससे भविष्य में आपको मैसेज मिलता रहे

    दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के जिले में लगभग पांच लाख उपभोक्ता हैं। जिनमें से 1.72 लाख उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इन्हें प्रीपेड मोड में कन्वर्ट कर दिया गया था। धीरे धीरे कर इसका यह कहते हुए विरोध होने लगा कि री-चार्ज कराए जाने पर अधिक खर्च आ रहा है। प्रदेश भर में इसका विरोध हुआ।

    प्रदेश सरकार ने सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में कन्वर्ट करने का आदेश दिया। इसके बाद पहली बार मई का बिल मैसेज के माध्यम से संबंधित उपभोक्ताओं के मोबाइल पर भेजा गया। जिनमें से 11 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके पास भेजा गया मैसेज फेल्ड आ रहा है।

    ऐसे उपभोक्ताओं से विभाग बिल जमा कराए जाने के लिए संपर्क भी कर रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि वे अपना बिजली का बिल जमा कर दें। अन्यथा की स्थिति में कनेक्शन काट दिया जाएगा। हर महीने की चार तारीख को बिल का मैसेज भेजा जाएगा।

    खबरें और भी

    जिन उपभोक्ताओं का मैसेज फेल्ड में आ गया है, उनसे संपर्क कर बिल जमा करने की कहते हुए मोबाइल नंबर भी अपडेट कराए जाने के लिए कहा जा रहा है। जिससे आगे परेशानी न हो सके।

    -

    कपिल सिंधवानी, मुख्य अभियंता, डीवीवीएनएल