Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: पीएम मोदी और राजनाथ सिंह से बड़ी है एसपी सिंह बघेल की जीत, यूपी की इस सीट पर मतदाताओं ने जमकर बरसाए वोट

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 07:28 AM (IST)

    UP Politics Agra News In Hindi उत्तर प्रदेश से चुने मंत्रियों में बघेल को छोड़कर अन्य की जीत का अंतर घटा है। आगरा के मतदाताओं ने भाजपा सरकार पर भरोसा ...और पढ़ें

    मोदी सरकार में मंत्री बने हैं आगरा के सासंद एसपी सिंह बघेल।
    मोदी सरकार में मंत्री बने हैं आगरा के सासंद एसपी सिंह बघेल।

    HighLights

    1. आगरा से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं एसपी सिंह बघेल
    2. केंद्र की एडीए सरकार में मंत्री बने हैं आगरा के सांसद

    जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र में लोकसभा चुनाव में विपरीत परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जीत का अंतर जहां घटा है, वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की जीत का अंतर बढ़ा है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रो. बघेल जहां 2.11 लाख मतों से जीते थे, वहीं 2024 में यह अंतर 2.71 लाख मतों तक पहुंच गया। प्रदेश से चुने गए मंत्रियों में वह एकमात्र मंत्री हैं, जिनकी जीत का अंतर बढ़ा है। सात मंत्री चुनाव हार गए और अन्य चार की जीत का अंतर कम हो गया।

    केंद्र सरकार में चुने गए मंत्रियों में वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्ष 2024 में हुई जीत के अंतर में वर्ष 2019 की तुलना में 3.26 लाख मतों की गिरावट आई। इसी तरह लखनऊ से चुनाव लड़े रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वर्ष 2024 में हुई जीत के अंतर में वर्ष 2024 में 2.12 लाख मतों की गिरावट आई।

    ये भी पढ़ेंः आगरावासियों के लिए खुशखबरी; 26 वर्ष बाद एडीए का होगा सीमा विस्तार, 77 नए गांव सीमा में जुड़ेंगे

    एसपी सिंह बघेल की जीत में ये वृद्धि

    आगरा सुरक्षित लोकसभा चुनाव से लड़े केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की वर्ष 2024 में हुई जीत के अंतर में वर्ष 2019 की अपेक्षा 59.7 हजार मतों की वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश से बनाए गए पंकज चौधरी और अनुप्रिया पटेल की जीत का अंतर भी कम हुआ है।

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: लोकसभा चुनाव में मिली धांसू जीत के बाद अब क्या है अखिलेश यादव का अगला लक्ष्य?, कार्यकर्ताओं को बताया

    प्रो. बघेल की जीत के अंतर में वृद्धि की वजह आगरा के मतदाताओं का भाजपा में भरोसा बरकरार रहना माना जा रहा है। यहां के मतदाताओं ने अन्य राजनीतिक दलों द्वारा की गई लोकलुभावन घोषणाओं पर ध्यान नहीं दिया।

    उप्र से चुने गए मंत्री

    मंत्री, लोकसभा क्षेत्र, मतों से जीते-2019, मतों से जीते-2024, दोनों वर्षाें में अंतर

    • नरेन्द्र मोदी, वाराणसी, 479505, 152513, -326992
    • राजनाथ सिंह, लखनऊ, 347302, 135159, -212143
    • प्रो. एसपी सिंह बघेल, आगरा, 211546, 271294, 59748
    • पंकज चौधरी, महाराजगंज, 340424, 35451, -304973
    • अनुप्रिया पटेल, मिर्जापुर, 232008, 37810, -194198

    खबरें और भी