Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: लोकसभा चुनाव में मिली धांसू जीत के बाद अब क्या है अखिलेश यादव का अगला लक्ष्य?, कार्यकर्ताओं को बताया

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 12:14 PM (IST)

    Akhilesh Yadav News In Hindi करहल विधानसभा सीट छोड़ने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सैफई में कार्यकर्ताओं संग मंथन किया। मंगलवार को लोकसभा चुनाव मे ...और पढ़ें

    UP Politics: करहल सीट पर अखिलेश ने सैफई में किया मंथन
    UP Politics: करहल सीट पर अखिलेश ने सैफई में किया मंथन

    HighLights

    1. अखिलेश यादव संसदीय दल के नेता चुने गए हैं
    2. उन्होंने करहल सीट छोड़ने के लिए कहा है

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के जोरदार प्रदर्शन के बाद सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने करहल सीट छोड़ने पर मंथन किया। पार्टी नेताओं को केंद्रीय राजनीति की ओर बढ़ने की वजह बताई। उप चुनाव के दौरान करहल सीट से प्रत्याशी तय करने पर भी उन्होंने नेताओं के साथ चिंतन किया। करहल के स्थानीय नेता भी विधानसभा उप चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी पक्की करने को जुट गए।

    इस बार के लोकसभा चुनाव में सपा का प्रदर्शन शानदार रहा है। पार्टी ने 37 सीटों पर कब्जा जमाया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव स्वयं कन्नौज से सांसद चुने गए गए हैं। मंगलवार को लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सैफई आए तो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की दम पर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

    पार्टी का अगला लक्ष्य प्रदेश में सरकार बनाने का

    अखिलेश ने कहा, कि पार्टी का अगला लक्ष्य 2027 में प्रदेश में सरकार बनाने का है। इसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कार्यकर्ता जोर-शोर से इसमें जुट जाएं।

    अखिलेश यादव ने कहा कि करहल विधान सभा सीट को वे जल्द ही छोड़ेंगे। इसके लिए वह विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा देंगे।

    ये भी पढ़ेंः Agra: बैंड बाजे के साथ घोड़ी चढ़कर दुल्हन लेने आ रहा था दूल्हा, तभी आ पहुंचे गांव के दबंग ​और फिर दे दनादन

    बैठक में उन्होंने जिला स्तरीय और करहल के स्थानीय नेताओं के साथ मंथन भी किया। इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, विधायक बृजेश कठेरिया, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।

    ये भी पढ़ेंः UP News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे ARTO आगरा ललित कुमार, सेलरी से कई गुना अधिक खर्च किया पैसा

    करहल सीट से ये हो सकते हैं दावेदार

    संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अब करहल सीट इस्तीफा देंगे। ऐसी स्थिति में यहां सपा की ओर से कई दावेदार सामने आ सकते हैं। जिसमें सबसे पहला नाम सैफई परिवार से और पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव का सामने आ रहा है। इसके अलावा पूर्व एमएलसी और सपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के भांजे अरविंद यादव के अलावा अखिलेश के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुभाष चंद्र यादव और कमल वर्मा दावेदार हो सकते हैं।

    खबरें और भी