Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fog In Agra: क्या ये ताजमहल है! घने कोहरे की चादर में गुम हुआ खूबसूरत स्मारक ताज, सुबह आए पर्यटक हुए निराश

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 08:24 AM (IST)

    Coldwave And Fog In Agra घने कोहरे के कारण ताजमहल देखने आए पर्यटक निराश हुए। सुबह के समय ताजमहल का व्यू खराब आया। कोहरे की चादर में लिपटे ताजमहल पर आन ...और पढ़ें

    Fog In Agra: कोहरे में छुपा रहा ताजमहल
    Fog In Agra: कोहरे में छुपा रहा ताजमहल

    HighLights

    1. आगरा में शीतलहर और घना कोहरा
    2. ताजमहल देखने आए सैलानी हुए निराश

    जागरण संवाददाता, आगरा। शीत लहर की चपेट में आए शहर में कोहरे की मार ताजमहल पर भी नजर आ रही है। शनिवार दोपहर 12 बजे तक ताजमहल कोहरे में छुपा रहा। यही हाल रविवार का भी रहा। घने कोहरे में सुबह के समय ताजमहल कोहरे में छिप गया। सुबह पर्यटकों की संख्या तो कम रही ही, व्यू भी खराब रहा। शनिवार को दिनभर में केवल 20 हजार पर्यटकों ने ही स्मारक देखा।

    ताजमहल यमुना के किनारे पर है। यहां सुबह कोहरे का अधिक असर देखने को मिलता है। रविवार को भी यहां कोहरा छाया रहा। वीडियो प्लेटफार्म और सेंंट्रल टैंक से ताजमहल नहीं देखा। यहां सुबह पहुंचे पर्यटकों को फोटो में ताजमहल नजर नहीं आने से निराशा हाथ लगी। इससे पहले यही हाल शनिवार का भी रहा था। 

    शनिवार को आए सैलानी

    पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लाइन लगी। दिनभर में 20 हजार 668 पर्यटक ताजमहल देखने आए। इनमें 17 हजार 563 भारतीय और 3105 विदेशी थे। पिछले शनिवार की अपेक्षा पर्यटकों की संख्या काफी कम रही। पिछले शनिवार को 25 हजार 773 पर्यटक आए थे।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update UP: IMD का लेटेस्ट अपडेट, 45 जिलों में अलर्ट; भीषण ठंड की चपेट में यूपी, शिमला जैसी मुजफ्फरनगर में सर्दी

    दो दिन का मौसम

    आगरा को शीत लहर से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को भी गलन अधिक रहने से लाेग दिनभर ठिठुरते रहे। रविवार सुबह के समय घने कोहरे का असर देखने को मिला। मौसम विभाग का अभी दो दिन और गलन अधिक रहने का पूर्वानुमान है। गलन अधिक होने की वजह से लोग ठिठुरते रहे। इससे लोग गरम कपड़ों के साथ ही अलाव जलाकर सर्दी से राहत का उपाय करते दिखे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः IPS J Ravinder Goud: एक्शन मोड़ में आगरा पुलिस कमिश्नर; 'भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, जनता की नहीं सुनी तो छिनेंगी कुर्सी'

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि रविवार और सोमवार को शीत लहर की वजह से गलन अधिक रहेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 16 व 17 जनवरी को घना कोहरा देखने को मिल सकता है।