विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: स्टेज पर आने से पहले दुल्हन के लिए कह दिया कुछ ऐसा, कि बरात में पिट गए बराती, बिना दुल्हनियां लिए लौटा दूल्हा

Updated: Mon, 13 May 2024 07:26 AM (IST)

Agra News In Hindi Today जयमाला के लिए देर से आई दुल्हन तो बरात वालों ने अपशब्द कह दिए। इस बात को लेकर घराती और बारातियों में मारपीट होना शुरू हो गई। ...और पढ़ें

Agra News: जयमाला पर देरी से पहुंची दुल्हन तो भिड़ गए बराती और घराती।
Agra News: जयमाला पर देरी से पहुंची दुल्हन तो भिड़ गए बराती और घराती।

HighLights

  1. गुस्साई दुल्हन ने शादी करने से कर दिया इंकार
  2. दिन भर पंचायत के बाद बिना दुल्हन के लौटा दूल्हा

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: ताजगंज क्षेत्र में शादी समारोह में जयमाला के लिए दुल्हन देरी से आई।इसको लेकर घराती और बारातियों केे बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। गुस्से में दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया।

बरेली की युवती से होनी थी शादी

नाम न छापने की शर्त पर दूल्हे के रिश्तेदार ने बताया कि कहरई के रहने वाले युवक की शादी बरेली की युवती से तय हुई थी। शुक्रवार सुबह लड़की पक्ष कहरई क्षेत्र के एक मैरिज होम में पहुंचा था। शाम को धूमधाम से बारात मैरिज होम आई थी। द्वार पूजन के बाद दूल्हा स्टेज पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024 Voting; इटावा के मैदान में सात प्रत्याशी, 18.57 लाख वोटर तय करेंगे किस्मत

दुल्हन को लाने में देरी हो गई। इस बात से बाराती नाराज हो गए और अपशब्द बोल दिए। इसके बाद बारातियाें और घरातियों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। बात बढ़ने पर बुजुर्गों ने दोनों को समझा कर मामला शांत करा दिया।इसके बाद दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया।रात भर समझाने का प्रयास किया गया पर दुल्हन नहीं मानी। शनिवार सुबह सारे बाराती वापस लौट गए।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024 Voting: उन्नाव में आठ उम्मीदवार, 23.41 लाख मतदाता बनेंगे भाग्य विधाता, मतदान कर चुनेंगे सांसद

दुल्हन बिना लौटी बरात

दूल्हे ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के समझाने भी दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। इसके बाद दोनों पक्षों द्वारा दिया गया सामान लौटाने और कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात पर सहमति बन गई।देर रात दूल्हा को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ गया।