Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आठ वर्षीय बच्ची का हत्याराेपित 25 हजार का इनामी सुनील मुठभेड़ में ढेर, आगरा में तीन दिन पहले हुई थी हत्या

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 08:09 AM (IST)

    फरार सुनील पर 25,000 का इनाम था। बमरौली कटारा में चेकिंग के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक दारोगा घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में सुनील घाय ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आगरा में 8 वर्षीय बच्ची का हत्यारा सुनील ढेर

    2. पुलिस मुठभेड़ में दारोगा घायल, सुनील की मौत

    3. आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था

    जागरण संवाददाता, आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी सुनील शनिवार सुबह बमरौली कटारा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से ढेर हो गया। आरोपित ने बालिका की हत्या करके उसे आटे के ड्रम में बंद कर दिया।

    सनील के कमरे में बरामद हुआ था शव

    ताजगंज क्षेत्र में 24 मार्च को 8 वर्षीय बच्ची के अचानक लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। स्वजन की तहरीर के आधार पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। अगले ही दिन खोजबीन के दौरान बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रहने वाले सुनील के कमरे से बरामद हुआ था। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 12 टीमें गठित की गई थीं।

    injured policeman

    घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में देखते पुलिस अधिकारी।

    पुलिस ने 25000 रुपये का इनाम किया था घाेषित

    पुलिस उपायुक्त नगर सय्यद अली अब्बास के अनुसार आरोपित की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित बमरौली कटारा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीमों ने क्षेत्र की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपित सुनील ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक उपनिरीक्षक घायल हो गए।

    पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुनील को लगी गोली

    पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुनील को गोली लग गई। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल उपनिरीक्षक का उपचार जारी है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
    मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपित के कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, छह खोखा कारतूस तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- थप्पड़ का बदला लेने को चाकू से रेता था आठ साल की मासूम का गला, दुष्कर्म की भी आशंका; ड्रम में शव ले जाने की थी साजिश