Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा जनकपुरी महोत्सव: नेपाल के जानकी महल जैसा सजेगा जनक महल, राम-सीता विवाह प्रसंग को भव्यता से दर्शाएगा

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 10:14 AM (IST)

    आगरा में होने वाले जनकपुरी महोत्सव 2026 के लिए जनक महल कावेरी कौस्तुभ के पीछे 40 हजार वर्गमीटर में बनाया जाएगा। ...और पढ़ें

    नेपाल स्थित जानकी महल। सौ इंटरनेट मीडिटा

    नेपाल स्थित जानकी महल। सौ इंटरनेट मीडिटा

    HighLights

    1. जनकपुरी महोत्सव 2026 में भव्य जनक महल का निर्माण

    2. कावेरी कौस्तुभ के पीछे 40 हजार वर्गमीटर में बनेगा

    3. नेपाल के प्रसिद्ध जानकी महल से प्रेरित होगा

    जागरण  संवाददाता, आगरा। भावना एस्टेट रोड पर सजने जा रहे जनकपुरी महोत्सव में इस वर्ष भव्यता और दिव्यता का नया अध्याय लिखने की तैयारी है। पारंपरिक श्रीरामलीला महोत्सव-2026 के अंतर्गत सजाई जा रही जनकपुरी में इस वर्ष मुख्य आकर्षण जनक महल होगा, जो कावेरी कौस्तुभ के पीछे पड़े विशाल मैदान में बनाया जा सकता है। आयोजन समिति इसे अब तक का सबसे भव्यतम रूप देने का प्रयास कर रही है।

    यही कारण है कि इस बार इसे करीब 40 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने की तैयारी है। इस जनक महल की परिकल्पना नेपाल स्थित प्रसिद्ध जानकी महल की भव्यता से प्रेरित होगी। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जनक महल निर्माण के लिए कई स्थानों का निरीक्षण किया है। इनमें कावेरी कौस्तुभ के पीछे स्थित मैदान सबसे बेहतर विकल्प नजर आ रहा है।

    40 हजार वर्गमीटर में अब तक का सबसे भव्य जनक महल सजाने की तैयारी

    आयोजन समिति पदाधिकारियों के अनुसार महल का प्रारंभिक डिजाइन तैयार किया जा रहा है। अंतिम प्रिंट एक-दो दिन में तय होने के बाद निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। जनकपुरी महोत्सव में भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग को भव्य रूप से प्रस्तुत करने के लिए इस बार जनक महल को ऐसा स्वरूप देने की तैयारी है, जिसमें मिथिला की संस्कृति, वैभव और आध्यात्मिक वातावरण की झलक दिखाई दे।

    जनक महल को श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। महल की संरचना, सजावट और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि रामभक्तों को जनकपुरी पहुंचने पर दिव्य अनुभव हो सके।

    जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज

    श्रीरामलीला महोत्सव के तहत होने वाले जनकपुरी आयोजन को लेकर समिति स्तर पर तैयारियां लगातार जारी हैं। पदाधिकारी स्थल चयन, व्यवस्थाओं और आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं जनकपुरी महोत्सव केंद्रीय कार्यालय में प्रतिदिन प्रभु श्रीरामचंद्र की संध्या आरती आयोजित की जा रही है। रविवार को इसमें एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धाभाव से प्रभु श्रीराम की आरती कर प्रदेश और जनमानस के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने सर्किट हाउस आगरा में किया डिनर: पनीर पकौड़ा को इनकार, लौकी-तोरई की सब्जी के साथ चखा खीर का स्वाद

    केंद्रीय कार्यालय पहुंचने पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) ने एडीएम प्रशासन का स्वागत किया। मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, अरविंद शर्मा, संजय गोयल, मनोज बंसल, राणा सुशील सिंह, धर्मेश जैन, अंकुश मित्तल, आकाश गोयल, राजेश खुराना मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की सख्त हिदायत, 30 दिन में निपटाएं सभी लंबित विवेचनाएं