Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में आंधी-बारिश का कहर: पेड़, बिजली पोल और होर्डिंग गिरने से कई घायल, IMD का 5 दिन बरसात-तूफान का अलर्ट

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 08:03 AM (IST)

    आगरा में मंगलवार शाम आई तेज आंधी और वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बिजली के पोल उखड़े, पेड़ गिरे और होर्डिंग स्टैंड कार पर गिरने से कई लोग चोटिल ...और पढ़ें

    आगरा में आंधी के कारण वाहन चालक हुए परेशान।

    आगरा में आंधी के कारण वाहन चालक हुए परेशान।

    HighLights

    1. आगरा में तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

    2. बिजली के पोल उखड़े, पेड़ गिरे, होर्डिंग से लोग घायल।

    3. मौसम विभाग ने अगले पांच दिन आंधी-तूफान का अलर्ट दिया।

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में मंगलवार शाम आंधी के साथ आई वर्षा आफत लेकर आई। शहर से देहात तक जगह-जगह बिजली के पोल उखड़ गए, जिससे बिजली गुल हो गई। बल्केश्वर में उखड़े पेड़ की चपेट में आकर राहगीर दब गए। सेंट जोंस चौराहा पर हाेर्डिंग स्टैंड कार पर गिर पड़ा।

    नालों के किनारे निकालकर रखी गई सिल्ट वर्षा के पानी के साथ बह गई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक गर्मी पड़ने और आंधी व तूफान आने का पूर्वानुमान जताया है।

    agra rain small

    करीब 61 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी, झमाझम वर्षा

    शहर में रात का तापमान बढ़ने से सोमवार सुबह गर्मी और उमस अधिक रही। सुबह से ही तेज धूप चुभने लगी। दिन चढ़ने के साथ सूरज की किरणें भी तीखी होती चली गईं। तेज धूप में घर से बाहर निकलने पर त्वचा झुलस गई। दोपहर डेढ़ बजे के करीब बादल छाए और गर्म हवा चलने लगी।

    इसके बाद फिर धूप निकल आई, लेकिन हवा चलती रही। शाम सात बजे के करीब तेज आंधी आई। आंधी आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

    दिनभर तेज धूप व गर्मी ने किया बेहाल

    धूल के गुबार ने वाहन चालकों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। आंधी आने पर सेंट जोंस चौराहा पर लगा हाेर्डिंग स्टैंड उखड़कर रविकांत चावला की कार पर गिर गया। हादसे में वह और उनका परिवार बाल-बाल बचा। बल्केश्वर में मुख्य रास्ते पर वाल्मीकि बस्ती से थोड़ा पहले नीम का विशाल पेड़ उखड़कर गिया गया। उसकी चपेट में दो मोटरसाइकिलाें पर सवार लोग आ गए।

    पांच दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

    क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें पेड़ के नीचे से निकाला और अस्पताल भिजवाया। आंधी के साथ शहर में आधा घंंटे से अधिक समय तक झमाझम वर्षा हुई। अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    खबरें और भी

    प्रदेश के गरम शहरों में स्थिति: शहर, अधिकतम तापमान

    • बांदा, 45.0
    • प्रयागराज, 44.6
    • झांसी, 44.4
    • कानपुर, 43.9
    • वाराणसी, 43.3
    • मेरठ, 43.5
    • हमीरपुर, 43.2
    • फुरसतगंज, 43.1
    • सुल्तानपुर, 42.8
    • आगरा, 42.6

    आज से 14 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि आंधी करीब 61 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई थी। 10 से 14 जून तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। गर्मी भी रहेगी और आंधी व तूफान आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: जालंधर में भीषण गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया 45-46 डिग्री का नया अलर्ट

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी